Maharashtra Politics News : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीड जिले के गेवराई से विधायक लक्ष्मण पवार ने महायुति सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पैसे दिए पंचायत का एक काम नहीं हो पा रहा है। विधायक की मानें तो राज्य में तीन पार्टियों की सरकार होने के बाद भी समस्या जस की तस है।
विधायक लक्ष्मण पवार की नाराजगी इतनी है कि उन्होंने इस बार का विधानसभा चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद से उनके समर्थकों में गुस्सा है। विधायक ने अपने संपर्क कार्यालय से भाजपा का भी बोर्ड हटा दिया। इसके बाद उनके घर के सामने भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तीन पार्टियों की सरकार आने के बाद परेशानियां कम होनी चाहिए थीं, लेकिन समस्या जस की तस है। बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है।
यह भी पढे़ं : महाराष्ट्र चुनाव से पहले महायुति में रार! शिवसेना की ‘बुर्का पॉलिटिक्स’ से बीजेपी खफा, विपक्ष ने उठाए सवाल
MLA ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान
उन्होंने आगे कहा कि अगर पंचायत समिति में बिना पैसे के कुआं और घर के नक्शे मंजूर नहीं हो पा रहे हैं तो उनके पद पर रहने का कोई मतलब ही नहीं है। अगर उनसे इन समस्याओं को हल नहीं कर पा रहा है तो वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। न सिर्फ वह बल्कि उनके घर का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा।
यह भी पढे़ं : महाराष्ट्र के ताजा सर्वे में किसकी बन रही सरकार? सामने आए चौंकाने वाले नतीजे
दफ्तर से हटाया पार्टी का बोर्ड
बीड के गेवराई विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक लक्ष्मण पवार के कार्यालय पर लगा बीजेपी का बोर्ड हटा दिया गया है। लक्ष्मण पवार ने घोषणा की कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई। लक्ष्मण पवार के समर्थकों का उनके आवास पर हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस बार पवार को अलग फैसला लेना चाहिए। भाषण के बाद विधायक पवार के दफ्तर पर लगा बीजेपी का बोर्ड हटा दिया गया है। चर्चा है कि आने कुछ दिनों में पवार कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
11 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines