Rashmi Shukla: महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। 28 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राज्य का दौरा करेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने आयोग को एक पत्र सौंपा है, जिसमें रश्मि शुक्ला को विवादस्पद अधिकारी बताते हुए उन्हें पद से हटाने का आग्रह किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि अगर प्रदेश में निपष्क्ष चुनाव कराने हैं तो आयोग को उन्हें तुरंत हटाना ही पड़ेगा।
कौन हैं डीजीपी रश्मि शुक्ला?
रश्मि शुक्ला का जन्म जून 1964 में हुआ था। जानकारी के अनुसार 1988 में वे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने अब तक के कार्यकाल में उनके साथ कई विवाद जुड़े हैं। नेताओं को धमकाना, राजनेताओं के फोन टैप करना समेत उनके सत्ता पक्ष का साथ देने के कई आरोप लगते रहे हैं। अपने काम के दौरान उन पर पक्षपातपूर्ण स्वभाव और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लग चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ससुर ने की लव मैरिज, बहु को मिली ये सजा; पंचायत का हैरान कर देने वाला फैसला
विवाद के बाद कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेता नाना पटोले ने रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से बर्खास्त करने की मांग चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से को उन्हें हटा देना चाहिए। वह विवादास्पद अधिकारी हैं, उनका कहना था कि रश्मि शुक्ला की सेवा समाप्त हो गई है, लेकिन बीजेपी गठबंधन सरकार ने उनका कार्यकाल दो साल (2026) तक के लिए बढ़ा दिया है।
गृहमंत्री के ऑफिस में हुई थी तोड़फोड़
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि हाल ही में मुंबई के गृहमंत्री के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई। उन्होंने कहा कि जब राज्य के गृहमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा? बता दें 28 सितंबर को चुनाव आयुक्त के दौरे के बाद महाराष्ट्र में अक्तूबर के पहले हफ्ते में चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। इसके बाद 15 नवंबर के आसपास प्रदेश में मतदान होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें: Sanjay Raut को जाना होगा जेल, कोर्ट का फरमान; जानें क्यों बढ़ी शिव सेना नेता की मुश्किल
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
17 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines