Raj Thackeray Announcement : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। इस दौरान राज ठाकरे ने चुनाव में एनडीए का समर्थन करने की घोषणा की।
राज ठाकरे ने कहा कि क्या बोलूंगा? आखिरी चुनाव 2019 में हुआ था, अब 5 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव आयोग वाले जाग गए। डॉक्टरों और नर्सों को चुनाव में लगाया गया है। उनका वहां क्या काम है? मैं उन सभी डॉक्टर और नर्सों से अपील करता हूं कि जहां जिस अस्पताल में आपकी ड्यूटी हैं वहां आप रहिए और मरीजों की सेवा कीजिए।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता समेत 500 समर्थक
अमित शाह से मुलाकात पर क्या बोले राज ठाकरे
उन्होंने कहा कि अमित शाह से मुलाकात के बाद आप लोग जो चर्चा सुन रहे थे, वही मैंने भी सुना है। न्यूज चैनल देखकर मैं भी इंजॉय कर रहा था। मैंने सोचा, जो बोलना है- बोलो, दिखाना है- दिखाओ, मुझे जब बोलना है- तब बोलूंगा। इस दौरान मनसे ने एक बार फिर मोदी का समर्थन किया।
राज ने सशर्त NDA का किया सपोर्ट
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मोदी के लिए भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित गुट की एनसीपी को समर्थन देने का ऐलान किया। राज ठाकरे ने पीएम मोदी के लिए सशर्त एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं से अपील की है कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी का निधन, जानें अब बैतूल सीट पर कैसे होगा इलेक्शन
विधानसभा चुनाव में जुट जाएं MNS : राज ठाकरे
राज ठाकरे ने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने मुझे सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए बुलाया था। मैंने उनसे कहा कि सीट शेयरिंग के झमेले में नहीं पड़ना है। मुझे लोकसभा, राज्यसभा और विधान परिषद नहीं चाहिए। राज ठाकरे की पार्टी मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव में जुटने का निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines