विनोद जगदाले, मुंबई: 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को मज़बूत करने लिए राहुल गांधी मुंबई में आकर शिवसेना यूबीटी पार्टी के मुखिया उद्धव ठाकरे से मुलाक़ात करेंगे। इस बात के संकेत सांसद संजय राऊत ने दिये हैं। राऊत ने कहा यह आशाजनक है की क्षेत्रीय दल या राष्ट्रीय दल एक साथ आने लगे हैं और कांग्रेस ने इसमें पहल की है। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती की विपक्ष एकसाथ आये लेकिन ऐसी प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं जो सत्ताधारियों के विश्वास को तोड़ देंगी।
राहुल गांधी के मुंबई आने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे के दूत बनकर कांग्रेस महासचिव के सी वेनूगोपाल सोमवार को मुंबई में आकर उद्धव ठाकरे से मुलाक़ात करने वाले है। सावरकर के मुद्दे पर कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी में ठनी हुई है।
संजय राऊत ने दावा किया हैं की ऐसा माहौल है कि हम (महा विकास आघाड़ी)महाराष्ट्र की 48 में से 40 सीटें जितेंगे।राहुल गांधी मातोश्री जाते है तो वो कांग्रेस के पहले ऐसे गांधी होंगे जिन्होंने मातोश्री की सीढ़ियाँ चढ़ी होंगी। ख़ुद शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे कांग्रेस पार्टी के घोर विरोधी रहे हैं लेकिन उद्धव को पता है की उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने वाले भाजपा से 2024 की लोकसभा और विधानसभा अगर बदला लेना है तो कांग्रेस हाथ साथ में होना ज़रूरी है।
और पढ़िए – सांसद संजय राउत का दाहिना हाथ भाऊ साहेब चौधरी शिंदे गुट में शामिल
महाराष्ट्र में एमवीए अगर साथ आकर चुनाव लड़ता है तो क्या हो सकता है यह पिछले दिनों में हुए महाराष्ट्र विधान परिषद और पुणे की क़सबा पेठ विधानभवन उपचुनाव में दिखायी दिया है। एमवीए ने विधानपरिषद की 5 में से 4 सीट जीतने के साथ ही विधानभवन उपचुनाव में भी अपना परचम लहराया था।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines