हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pune Rape Case: बस स्टैंड पर महिला के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश

Pune Rape Case Accused Arrested: पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर महिला के साथ रेप के मामले में आरोपी को पुलिस ने पुणे के शिरुर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Pune Rape Case Accused Arrested: पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर महिला के साथ रेप के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस ने रेप आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे (37) को पुणे के शिरुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बीती रात अपने किसी पहचान वाले के घर खाना खाने गया था। उसी व्यक्ति ने पुलिस को आरोपी के आने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार रात को करीब 1.30 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया।

100 से अधिक पुलिसकर्मी पहुंचे आरोपी के गांव

आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे ने पुणे बस स्टैंड पर खड़ी बस के अंदर 26 साल की महिला के साथ रेप किया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने ड्रोन और डॉग स्क्वायड तैनात किए हैं। पुणे के गुनात गांव निवासी गाडे को पकड़ने के लिए कम से कम 13 पुलिस टीमें गठित की गईं। इतना ही नहीं, पुणे पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। पुलिस ने बताया कि पुणे शहर और ग्रामीण पुलिस ने गुनात गांव में आरोपी की तलाश के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी गांव भेजे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गाडे के खिलाफ पुणे और अहिल्यानगर जिलों में पहले से ही चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग जैसे आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों के चलते वह जेल भी गया था।

क्या हुआ था उस दिन?

बता दें कि पुणे में स्वर्गेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के सबसे बड़े बस डिपो में से एक है। यहां दो दिन पहले MSRTC की शिव शाही बस के अंदर महिला के साथ रेप हुआ था। पुलिस जांच के दौरान आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे का नाम सामने आया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 5.45 बजे एक प्लेटफॉर्म पर सतारा जिले के फलटण के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय आरोपी वहां आया और धीरे-धीरे महिला से बात करने लगा। आरोपी ने पीड़िता को ‘दीदी’ कहकर बुलाया और बताया कि सतारा के लिए बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है। इसके बाद वह महिला को स्टैंड कैंपस में ही दूसरी जगह खड़ी खाली ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया। यहां बस के अंदर जाते ही आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें