हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पुणे के नवले पुल पर बड़ा हादसा, अब तक 8 की मौत, बेकाबू कंटेनर ने वाहनों को मारी टक्कर, दो में लगी आग

Pune Navle Bridge Major accident: महाराष्ट्र के पुणे में नवले पुल पर बड़ा हादसा हुआ है. कंटेनर का ब्रेक फेल होने के बाद हादसा हुआ. छह सात गाड़ियां टकराने के कारण दो ट्रकों में आग लगने की खबर है. हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों की संख्या और भी बढ़ने का अनुमान है.

विज्ञापन

Pune Navle Bridge Major accident: महाराष्ट्र के पुणे में नवले पुल पर दिल दहलाने वाली घटना हुई है. सतारा से मुंबई की ओर जा रहे लोडेड कंटेनर के नवले ब्रिज पर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण छह से सात गाड़ियां आपस में टकराईं और दो में आग लग गई. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, एएनआई के मुताबिक, पुणे सिटी पुलिस ने मरने वालों का आंकड़ा छह बताया है और घायलों की संख्या 20 के करीब बताई गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई. घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया. हादसे के बाद नवले पुल पर ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोक दिया गया. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने लिखा-हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक्स पर लिखा कि पुणे के नवले ब्रिज के पास हुआ हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. हादसे में महिला की मौत का समाचार अत्यंत दुःखद है और वह मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.

पुणे बंगलुरु हाइवे पर हुआ हादसा

पुणे फायर डिपार्टमेंट की ओर से हादसे का वीडियो शेयर किया गया है. पुणे सिटी पुलिस जोन 3 के डीसीपी संभाजी कदम ने एएनआई को दी जानकारी में बताया कि हादसा, पुणे बंगलुरु हाइवे पर नवले पुल के नजदीक हुआ, जहां ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए कंटेनर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. टक्कर के बाद दो-तीन भारी वाहनों में आग लग गई. बचाव कार्य जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें