Sadhvi Pragya reaction after acquittal: मालेगांव बम विस्फोट मामले में एनआईए के फैसले के बाद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि पिछले 17 साल में मेरी जिंदगी तबाह हुई। मैंने 17 साल में बहुत यातनाएं सही। ये भगवा की जीत है। भगवा का अपमान करने वालों को भगवान सजा देगा। प्रज्ञा ने आगे कहा कि मुझे जांच के लिए बुलाया गया और अरेस्ट किया गया। इसके बाद मुझे प्रताड़ित किया गया। मैं एक साधु का जीवन जी रही थी लेकिन मुझे फंसा दिया और मुझ पर आरोप लगाया गया।
मैं जीवित हूं क्योंकि मैं संन्यासी हूं- प्रज्ञा ठाकुर
बीजेपी की पूर्व सांसद ने कहा कि कोई भी हमारे साथ नहीं आया। मैं इसलिए जीवित हूं क्योंकि मैं संन्यासी हूं। एक साजिश के तहत भगवा को बदनाम किया है। आज भगवा की जीत हुई है। जो लोग दोषी हैं उन्हें ईश्वर सजा देंगे। इस फैसले को लेकर कई दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि कोई बेनिफिट ऑफ डाउट नहीं है। सभी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। 17 सालों तक उन्हें टॉर्चर किया गया था। कांग्रेस ने पूरे देश में भगवा आतंकवाद को लेकर माहौल बनाने की कोशिश की थी।
ये भी पढ़ेंः मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी 7 आरोपी बरी
श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुझे लगता है कि विशिष्ट वोट बैंक के लिए कांग्रेस की ओर से पूरे देश में यह झूठ फैलाया गया ताकि उन्हें वोट मिल सके। सरकार के आरोप नहीं पेश करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे भूल गए हैं कि उस समय किसकी सरकार थी? उन्होंने अगर सही से जांच की होती तो 2006 और 2008 के आरोपियों को भी सजा मिलती। वहीं इस मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि खबरें दबाने के लिए इस खबर को इतना उठाया जा रहा है। आज का असली मुद्दा अमेरिका और टैरिफ को लेकर है। वे फिलहाल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः 17 साल पहले रमजान के महीने में हुआ था धमाका, क्या है मालेगांव बम ब्लास्ट केस की पूरी कहानी?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
13 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
14 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
14 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines