NCP Crisis: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में पोस्टर लगाकर अपनी पार्टी के अध्यक्ष राज ठाकरे और उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से एक दूसरे से हाथ मिलाने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दादर पश्चिम में राम गणेश गडकरी चौक पर पोस्टर लगा दिख रहा है।
पोस्टर में राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे से राज्य की राजनीति में लगातार हो रहे बदलावों के बीच एक साथ आने और एक दूसरे से हाथ मिलाने का आग्रह किया गया है।
मनसे नेता लक्ष्मण पाटिल की ओर से लगाए गए पोस्टर में लिखा है कि महाराष्ट्र की राजनीति कीचड़मय हो गई है। राजसाहेब-उद्धवसाहेब अब एक साथ आएं। पूरा महाराष्ट्र आपका इंतजार कर रहा है। एक महाराष्ट्रीयन सैनिक का हाथ जोड़कर करबद्ध अनुरोध।
https://twitter.com/ANI/status/1675736092962848768
2005 में राज और उद्धव के बीच बढ़ा था मनमुटाव
राज और उद्धव के बीच मनमुटाव 2005 में उस वक्त और बढ़ गया था जब राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़ दिया था और 2006 में अपनी पार्टी बना ली थी। राज ठाकरे के इस कदम के लिए सीधे तौर पर उद्धव और पार्टी के कुछ नेताओं को दोषी ठहराया गया था और कहा जा रहा था कि जिन्हें कभी सेना संस्थापक बाल ठाकरे के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था, उन्हें पार्टी से हाशिए पर धकेला जा रहा है और उनका इस्तेमाल सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है।
बाल ठाकरे के निधन के बाद जनवरी 2013 में उद्धव ठाकरे शिवसेना के प्रमुख बने थे। एकनाथ शिंदे के अलग होने और भाजपा के साथ सरकार बनाने से पहले वे राज्य के मुख्यमंत्री थे। उधर, रविवार को राज्य में एनसीपी संकट पर राज ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि देश के सामने जो हो रहा है वह महाराष्ट्र की राजनीति का कीचड़ है।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines