Maharashtra News: महाराष्ट्र में जल्द ही एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत हैं। अजित पवार की बगावत को लेकर शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आने वाला है।
चर्चा यह भी थी कि एनसीपी के सीनियर नेता अजीत पवार 40 विधायकों के साथ बीजेपी का समर्थन करेंगे। इन चर्चाओं पर खुद अजित पवार ने सफाई दी। अजीत पवार पहले ही बता चुके हैं कि वह जीवन के अंत तक एनसीपी के साथ काम करेंगे।
इस बीच महाराष्ट्र के सियासी भूचाल को लेकर शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने बड़ा बयान दिया है। शिरसाट ने कहा है कि अगले दो से चार दिनों में महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आ सकता है। संजय शिरसाट ने कहा कि अगले दो चार दिनों में पता चल जाएगा कि अजित पवार किसके साथ हैं।
दरअसल, महाराष्ट्र स्थापना दिवस को लेकर महाविकास अघाड़ी ने सोमवार को मुंबई में ‘वज्रमूठ’ बैठक की। बैठक को लेकर संजय शिरसाट ने कहा कि आज सबसे ज्यादा परेशानी अजित पवार को हो रही है। जहां तक मेरी जानकारी है, बैठक के एक दिन पहले तक महाविकास अघाड़ी असमंजस में था कि ‘वज्रमूठ’ की बैठक में अजित पवार की कुर्सी रखी जाए या नहीं। इससे पहले उन्होंने जो कमेटी बनाई थी उसमें अजित पवार का नाम कहीं नहीं था। अजीत पवार मानसिक रूप से कहां हैं? यह दो से चार दिनों में पता चल जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
14 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
19 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
21 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines