Pune (Maharashtra): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूल की इमारत की दो मंजिलों को अटैच किया है। आरोप है कि स्कूल में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ट्रेनिंग कैंप चला रहा था। इस कैंप में मुस्लिम युवाओं को एक विशेष समुदाय के नेताओं और संगठनों के खिलाफ टारगेट किलिंग और हमलों के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी। स्कूल का नाम ब्लू बेल स्कूल है। इस स्कूल के चौथे और पांचवें फ्लोर को एनआईए ने जब्त किया है।
एनआईए के अनुसार, पीएफआई मुस्लिम युवाओं को संगठन में भर्ती कर रहा था। उन्हें हथियार चलाने के लिए भी ट्रेनिंग दी जा रही थी। पीएफआई का मकसद 2047 तक देश में इस्लामिक शासन स्थापित करना है। युवाओं को इस मकसद का विरोध करने वालों की हत्या करने के लिए उकसाया जा रहा था। एनआईए ने यह कार्रवाई गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत की है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बोटाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी डेमू ट्रेन में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर खाक
पिछले साल सितंबर में मारा था छापा
एनआईए ने पिछले साल 22 सितंबर को स्कूल पर छापा मारा था। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए थे। तभी यह साफ हुआ था कि स्कूल का इस्तेमाल पीएफआई द्वारा किया जा रहा है। एनआईए का कहना हैकि युवाओं को चाकू, दरांती जैसे हथियार चलाने के लिए ट्रेनिंग दी गई है।
और पढ़िए – Delhi Assembly Session: सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में सुनाई भ्रष्टाचारी ‘चौथी पास राजा’ की कहानी
हाल ही में एनआईए ने दाखिल की थी चार्जशीट
एनआईए ने इस साल 18 मार्च को दिल्ली की एक विशेष अदालत के समक्ष 20 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। आरोपी पीएफआई से जुड़े हुए हैं। पीएफआई को सितंबर 2022 में गैर कानूनी संगठन केंद्र सरकार द्वारा घोषित किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
21 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
23 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त