NCP Sharad Pawar Faction First List For Lok Sabha Eletion 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में एनसीपी शरद पवार गुट ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।
शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को एक बार फिर बारामाती सीट से उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी शरद पवार गुट ने वर्धा से अमर काले और डिंडोरी से भास्कर राव बगरे को टिकट दिया है, जबकि शिरूर से अमोल कोल्हे और अहमदनगर से नीलेश लंके को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वर्धा से उम्मीदवार अमर काले कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। वे शुक्रवार को ही एनसीपी शरद गुट में शामिल हुए थे। शरद गुट ने वर्धा से टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें : INDIA में नहीं होंगे शामिल, पशुपति पारस ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर बताया अगला प्लान
महाविकास आघाड़ी में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय
महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के तहत महाविकास आघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट, एनसीपी शरद पवार गुट, वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, कुछ सीटों को लेकर कांग्रेस और शिवसेना में पेंच फंसा है, लेकिन महाविकास आघाड़ी जल्द ही सीट शेयरिंग का ऐलान कर देगी। इस बीच शरद पवार ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।
यह भी पढ़ें : BJP ने मैनिफेस्टो कमेटी का किया ऐलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष, जानें समिति में किस-किस का नाम
देखें उम्मीदवारों के नाम
वर्धा : अमर काले
डिंडोरी : भास्कर राव बगरे
बारामती : सुप्रिया सुले
शिरूर : अमोल कोल्हे
अहमदनगर : नीलेश लंके
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
13 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
13 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
23 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines