NCP National Executive Meeting: दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की आज होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थल पर लगे पोस्टर से अजित पवार की फोटो गायब दिखी। पोस्टर में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और अन्य राज्यों के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी शामिल थे।
बता दें कि हाल ही में एनसीपी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार को कोई बड़ी भूमिका नहीं दी गई थी, हालांकि वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। बदलाव के बाद अजित पवार ने अपील की थी कि उन्हें एनसीपी संगठन में कोई भूमिका सौंपी जाए।
भतीजे के अनुरोध पर शरद पवार ने क्या कहा था?
अपने भतीजे के अनुरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शरद पवार ने कहा कि ऐसा निर्णय एक व्यक्ति की ओर से नहीं लिया जा सकता है और पार्टी के प्रमुख नेता इस पर निर्णय लेने के लिए बैठेंगे।
उन्होंने कहा, “उनके (अजित) समेत प्रमुख नेता एक साथ बैठेंगे और वे इस पर निर्णय लेंगे। आज, पार्टी में हर किसी के पास पार्टी संगठन में काम करने की भावना है और उन्होंने (अजित) उसी भावना पर विचार किया है।
बेटी सुप्रिया को शरद पवार ने बनाया है कार्यकारी अध्यक्ष
गौरतलब है कि शरद पवार ने हाल ही में अपनी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। अन्य राज्यों के लिए प्रफुल्ल पटेल कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
विरोधियों की इस आलोचना पर कि राकांपा नाम मात्र के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग का इस्तेमाल करती है लेकिन ओबीसी नेताओं को पार्टी में कोई पद नहीं देती, शरद पवार ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां दर्शाती हैं कि इस प्वाइंट पर ज्ञान की कमी है।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
47 mins agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
6 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
9 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
11 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines