प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आने वाले दो दिन में महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। इसी कड़ी में आज मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) का उद्घाटन किया। WAVES शिखर समिट का उद्देश्य ग्लोबल पावर के तौर पर भारत को आगे बढ़ाना है। पहले साल से ही WAVES भारतीय और ग्लोबल स्टेकहोल्डर्स के बीच नॉलिज के आदान-प्रदान, बातचीत और सहयोग को भी बढ़ावा देगा। जानिए WAVES समिट क्या है और इसकी शुरुआत का क्या उद्देश्य है?
क्या है WAVES 2025?
मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आज से WAVES समिट 2025 की शुरुआत हुई, जो अगले चार दिन तक चलेगी। यह प्रोग्राम भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के लिए ग्लोबल हब के तौर पर स्थापित करेगा। इसमें दुनिया भर के रचनाकारों, स्टार्टअप, उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाने की तैयारी है। वेव्स 2025 का टैगलाइन ‘कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज’ रखी गई है। इसमें 90 से ज्यादा देशों के 10 हजार से ज्यादा रिप्रेजेंटेटिव 1,000 क्रिएटर्स, 300 से ज्यादा कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप इससे जुड़ेंगे।
इस समिट में कुल 42 सत्र, 39 विशेष सत्र और 32 मास्टरक्लासेस का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्रॉडकास्टिंग, इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फिल्म और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
क्या है इसका उद्देश्य?
WAVE शिखर समिट का उद्देश्य ग्लोबल पावर के तौर पर भारत को आगे बढ़ाना है। अपने पहले साल से ही WAVES भारतीय और ग्लोबल स्टेकहोल्डर्स के बीच नॉलिज के आदान-प्रदान, बातचीत और सहयोग को भी बढ़ावा देगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा इसकी शुरुआत की गई है, जिसकी पहल का उद्देश्य ग्लोबल हार्मनी के लिए भारत की आध्यात्मिक विरासत का लाभ उठाना है।
ये भी पढ़ें: PM मोदी कल से 3 राज्यों के दौरे पर, शेडयूल रिवील, कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
21 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines