Nanded Lok Sabha By Poll 2024: महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए नतीजे मिले-जुले रहे। एक तरफ पार्टी को विधानसभा चुनाव 2024 में सिर्फ 16 सीटों पर जीत मिली तो वहीं दूसरी ओर नांदेड़ लोकसभा चुनाव में पार्टी को आखिरी राउंड में रोमांचक जीत मिली। इस सीट पर 26 अगस्त को कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का निधन हो गया था। इस कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। कांग्रेस ने वसंतराव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण को टिकट दिया। वे मात्र 1457 वोटों से विजयी हुए।
राजनीतिक विश्लेषकों के लिए कांग्रेस की यह जीत चौंकाने वाली रही, क्योंकि पार्टी संसदीय क्षेत्र की सभी 6 सीटों पर चुनाव हार गई। इन विधानसभा सीटों के नाम- भोकर, नांदेड़ नॉर्थ, नांदेड़ साउथ, डेगपुर, नैगांव और मुखेड है। नांदेड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण का गढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव में भोकर सीट उनकी बेटी श्रीजया 50 हजार से अधिक वोटों से विजयी हुई हैं।
सभी 6 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत
नांदेड़ नॉर्थ में शिवसेना के देवेंद्र राव कल्याणकर विजयी हुए। नांदेड़ साउथ से शिवसेना के आनंद शंकर, नैगांव से बीजेपी के राजेश पवार, डेगलुरू से भाजपा के जितेश अंतापुरकर और मुखेड़ से भाजपा के तुषार गोविंदराव विजयी हुए हैं। इन 6 में से 5 विधायक बड़े अंतर से चुनाव जीते।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की ये 5 सीटें, जहां 200 से 3000 वोटों के अंतर से हार-जीत हुई तय
कुछ ऐसा रहा महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति ने महाराष्ट्र की 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की। जिसमें बीजेपी 132 सीटों पर, शिवसेना शिंदे 57 सीटों पर और एनसीपी अजित पवार 41 सीटों पर विजयी हुए। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाले एमवीए गठबंधन को 48 सीटों पर जीत मिली। जिसमें कांग्रेस 16, एनसीपी शरद पवार 10 और शिवसेना उद्धव गुट को 20 सीटों पर जीत मिली।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में Power Centre से कैसे अब Powerless हो गए शरद पवार?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
13 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
14 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
14 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines