Viral Video: मुंबई में एक व्यक्ति को सात बच्चों के साथ स्कूटर की सवारी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले की जानकारी के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है।
7 बच्चों को लेकर स्कूटी चलाने वाले शख्स की पहचान मुनव्वर शाह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुनव्वर शाह नारियल की दुकान चलाता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुनव्वर शाह को मासूमों के साथ स्कूटी की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।
लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस को किया टैग
स्कूटी पर सवार बच्चों में दो सामने खड़े हैं, तीन अन्य पीछे बैठे हैं, जबकि दो अन्य क्रैश गार्ड पर खड़े हैं। स्कूटी पर बच्चों के सवार होने का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया और ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए शेयर कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मुनव्वर शाह की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
https://twitter.com/MTPHereToHelp/status/1672986849621741569
जानकारी सामने आई है कि वीडियो में दिख रहे 7 बच्चों में से 4 मुनव्वर शाह के बच्चे हैं, जबकि बाकी पड़ोसी के बच्चे हैं। घटना के दौरान वह बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 308 ( जो भी कोई इस तरह के इरादे या बोध के साथ ऐसी परिस्थितियों में कोई कार्य करता है, जिससे वह किसी की मृत्यु का कारण बन जाए) के तहत FIR दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
19 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
19 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines