Mumbai Toll Tax Free Proposal Approved: मुंबई जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। अब मुंबई जाने वाले हल्के वाहनों को शहर से लगने वाले सभी 5 टोल पर टोल फीस नहीं देनी होगी। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में प्रस्ताव पास करके टोल में छूट दे दी है। आज रात 12 बजे से नया आदेश लागू हो जाएगा। आज रात 12 बजे में मुंबई के पांचों टोल से शहर में एंट्री करने वाले हल्के वाहनों को टोल मे पूरी छूट मिलेगी। वहीं आज सुबह हुई कैबिनेट मीटिंग को शिंदे सरकार के वर्तमान कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट माना जा रहा है।
मुंबई में यह 5 टोल प्लाजा
बता दें कि मुंबई में 5 टोल बैरियर दहिसर, मुलुंड (LBS मार्ग), मुलुंड (ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे), वाशी में सायन-पनवेल हाईवे, ऐरोली क्रीक ब्रिज हैं। उपर्युक्त बूथों के लिए अभी तक टोल शुल्क 45 रुपये था। हल्के वाहनों में वे वाहन शामिल हैं, जिनमें 10 या इससे कम लोग बैठकर सफर कर सकते है। जैसे- स्कूटर, बाइक, कार, ऑटो रिक्शा, मिनी बस आदि। वहीं शिंदे सरकार के इस फैसले को वोट बैंक को लुभाने के लिए चला गया दांव कहा जा रहा है, क्योंकि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:Baba Siddique को किसने मरवाया? 6 शूटर हायर किए, पर हैंडलर कौन; बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के 7 अपडेट्स
लंबे समय से हो रही ट्रोल फ्री करने की मांग
बता दें कि आज 14 अक्टूबर दिन सोमवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक सह्याद्री गेस्ट हाउस हुई। मीटिंग हॉल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की। बैठक में डिप्टी-CM देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी-CM अजित पवार और कैबिनेट में शामिल अन्य मिनिस्टर मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से लंबे समय से चली आ रही टोल फ्री करने की मांग मंजूर करते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मनसे, UBT शिवसेना और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी काफी समय से टोल फ्री किए जाने की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:‘नाबालिग नहीं बाबा सिद्दीकी का हत्यारोपी’; जानें सच कैसे आया सामने और क्या किया गया था दावा?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
18 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines