Juhu Beach News: मुंबई के जुहू बीच पर लाइफगार्ड की अनदेखी करने और सोमवार को समुद्र में प्रवेश करने के बाद कम से कम पांच लड़के बह गए। पुलिस ने कहा कि एक लड़के को बचा लिया गया, जबकि चार अन्य लापता लड़कों की तलाश पांच घंटे के बाद बंद कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, समूह में आठ लोग शामिल थे, जो पिकनिक के लिए बाहर थे और उनमें से तीन ने समुद्र में प्रवेश नहीं किया। जानकारी के अनुसार, बिपरजॉय चक्रवात के चलते जुहू बीच को आम लोगों के आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था। मुंबई और महाराष्ट्र में कई अन्य तटीय क्षेत्रों को बंद घोषित किया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1668258219595005954
पुलिस के मुताबिक, घटना शाम 4.30 से 5 बजे के बीच की है, जब पांच लड़कों का जत्था जुहू कोलीवाडा की तरफ से जेटी के जरिए समुद्र में चला गया। पुलिस ने कहा कि मौके पर तैनात लाइफगार्ड ने सीटी बजाकर उन्हें पानी के अंदर नहीं जाने का इशारा किया, लेकिन लड़कों ने उनकी बात नहीं मानी। लापता चारों लड़के सांताक्रुज ईस्ट के वकोला में दत्ता मंदिर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घाट से लटकती रस्सी पकड़कर एक लड़के ने बचाई जान
जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान समुद्र तट पर कुल चार लाइफगार्ड तैनात थे और 12 पूरे समुद्र तट पर तैनात थे। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी, मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाना शुरू किया।
बचाए गए दीपेश करण (16) ने घाट के पास लटकती रस्सी को पकड़ रखा था। उसके लापता दोस्तों की पहचान धर्मेश भुजियाव (15), जय ताजभरिया (16) और भाई मनीष (15) और शुभम भोगनिया (16) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि करण को उसके घर वापस भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines