Mumbai Rain : महाराष्ट्र में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में हाहाकार मचा हुआ है। मुंबई और आसपास के जिलों में सड़कें दरिया बन गई हैं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर बारिश का पानी भर गया है, जिससे सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच स्कूल-कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे।
जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश को लेकर बुधवार और गुरुवार के लिए चेतावनी जारी की है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट जारी है। अगले 24 घंटे मुंबई के साथ इन जिलों में जमकर बादल बरसते रहेंगे। इसका असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।
भारी बारिश से उड़ानें भी प्रभावित
छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पीआरओ ने कहा कि भारी बारिश की वजह से 7 विमानों को वापस भेजने और 2 फ्लाइटों को डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, स्पाइसजेट ने कहा कि मुंबई में खराब मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढे़ं : फिर से लौटा चक्रवाती तूफान! बिहार-एमपी समेत इन 20 राज्यों में दिखेगा असर, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
क्यों महाराष्ट्र में हो रही बरसात
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर का एरिया सक्रिय है, जिससे महाराष्ट्र में नमी बढ़ गई और मानसून की बारिश हो रही है। मुंबई में लगातार हो रही झमाझम बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। जगह-जगह भरे बारिश के पानी के बीच से लोगों को होकर गुजरना पड़ रहा है। जो जहां है वो वहीं रुकने का ठिकाना ढूंढ रहा है। बारिश से ऐसा लग रहा है जैसे मुंबई थम गई है।
यह भी पढे़ं : इस बार पड़ेगी भयंकर ठंड, इन राज्यों में 3 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान! IMD ने दिया बड़ा अपडेट
इन राज्यों में बारिश
गोवा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। गुजरात, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसेंगे। दिल्ली एनसीआर में भी बरसात हो सकती है।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 hr ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 hr agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines