Mumbai Police Exposed Thug Gang: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में खुद का घर लेने का सपना हर किसी का होता है। बस लोगों के इसी सपने अपनी कमाई का जरिया बनाकर एक गिरोह अब तक कई लोगों को चुना लगा चुका है। इस गैंग के लोग खुद को MHADA यानी ( महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) का अधिकारी बताते थे और भोलेभाले लोगों को सस्ता घर दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी करते थे। अब तक इस गैंग ने कई मासूम लोगों को अपना शिकार बनाया है। लेकिन अब इस गिरोह का भांडा फूट चुका है।
IPC की धारा के तहत केस दर्ज
मीरा भायंदर पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग के इन सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 420, 465, 467, 471 और 120-B के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में टमाटर के बाद मटर-मशरूम के रेटों ने लगाया ‘शतक’; वजह कहीं वेडिंग सीजन तो नहीं
गैंग का पर्दाफाश
इस ठग गैंग का पर्दाफाश एक महिला शिकायतकर्ता की वजह से हुआ है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से MHADA के लेटर हेड समेत MHADA से संबंधित कई फर्जी दस्तावेज और कुछ आईडी कार्ड बरामद किये गए है। पुलिस अब इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही हो और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, अब तक इन लोगों ने घर दिलाने के नाम पर कितने लोगों से ठगी की है।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान जावेद पटेल, मोइनुद्दीन सलीमुद्दीन खान, अधिकारी इशाद शेख, सुजीत दत्ताराम चव्हाण, राजेन्द्र प्रसाद राजकरण यादव के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी मुंबई, ठाणे और मीरा भायंदर के रहने वाले हैं।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
23 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
23 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines