Mumbai Metro Line 9: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 4 महीने के अंदर महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनाव होने हैं, जिसमें मुंबई महानगर पालिका, ठाणे महानगर पालिका सहित मुंबई के आसपास की सभी महानगर पालिकाएं सभी पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज ठाणे जिले की पहली मेट्रो रेल, मुंबई मेट्रो रेड लाइन 9 के पहले फेज के ट्रायल रन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। यह पश्चिमी मुंबई के आखिरी स्टेशन दहिसर से मीरा रोड के काशीगांव तक रोड तक है। इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ‘इससे ठाणे जिले के लोगों का सफर आसान होगा और मीरा भयंदर के लोगों को भीड़भाड़ से काफी राहत मिलेगी।’
मेट्रो लाइन को हरी झंडी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। मेट्रो लाइन 9 अंधेरी-दहिसर से मीरा-भयंदर तक रेड लाइन 7 का विस्तार है। यह पहले चरण में अंधेरी से काशीमीरा तक सीधा मेट्रो लिंक जोड़ेगा। जबकि, दूसरे चरण में सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, भयंदर (पश्चिम) तक विस्तारित होगा। पूरी रेड लाइन 9 में आठ स्टेशन शामिल हैं, जिसमें दहिसर, पांडुरंग वाडी, मीरागांव, काशीगांव, साईं बाबा नगर, मेदितिया नगर, शहीद भगत सिंह गार्डन और सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का नाम शामिल है। पहले चरण में केवल काशीगांव तक ही चार स्टेशन चालू होंगे। इसके पहले ओवरहेड तारों को सक्रिय और चार्ज करने के साथ ट्रेन ट्रायल के लिए तैयार किया गया था।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: रायगढ़ में प्रेमिका के चरित्र पर शक…ली जान, फिर युवक ने खुद को लगाई फांसी
कितना काम पूरा?
मेट्रो लाइन 9 के पूरे रूट का सिविल वर्क 85 फीसदी से अधिक पूरा हो गया है। इस रूट पर कुल 8 स्टेशन हैं। चार स्टेशन ट्रायल के लिए तैयार हैं। जबकि, आगामी कुछ सप्ताह में मेट्रो के बचे हुए अन्य चार स्टेशन भी ट्रायल रन के लिए तैयार हो जाएंगे। चार अन्य स्टेशनों के तैयार होते ही मेट्रो के पूरे रूट पर ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा। एमएमआरडीए ने 2025 के अंत तक मेट्रो के इस मार्ग पर सेवा शुरू करने का प्लान बनाया है।
पिछले हफ्ते, MMRDA ने एक एडवाइजरी जारी की जिसमें नागरिकों से मेट्रो लाइन 9 कॉरिडोर (दहिसर से काशीगांव) पर सावधानी बरतने का आग्रह किया गया था। यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई थी, क्योंकि 10 मई को 4.973 किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो के लिए 25,000 वोल्ट ओवरहेड ट्रैक्शन तारों को बिजली देने की योजना बनाई गई थी।
कब होंगे चुनाव?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 4 महीने के अंदर महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनाव होने हैं, जिसमें मुंबई महानगर पालिका, ठाणे महानगर पालिका समेत मुंबई के आसपास की सभी महानगर पालिकाएं सभी पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि बीएमसी का बजट कई छोटे राज्यों के बजट से भी ज्यादा है, इसलिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। सत्ता पक्ष की तरफ से भूमिपूजन और उद्घाटन का दौर शुरू हो चुका है, तो विपक्ष मीटिंग कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सत्ता पक्ष की कमियां बता रहा है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मिनी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, राज ठाकरे की मनसे उठा सकती है ये कदम
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
23 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines