Mumbai Haji Ali Dargah Jai Shree Ram Slogan Fact Check: विक्की कौशल स्टारर फिल्स छावा देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग मुगल बादशाह औरंगजेब का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मुंबई की हाजी अली दरगाह का है, जिसमें दावा किया गया है कि कुछ लोगों ने दरगाह में घुस कर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए हैं। तो आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का पूरा सच क्या है?
वायरल वीडियो का दावा
महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित हाजी अली दरगाह काफी मशहूर है। वीडियो की मानें तो उर्स समारोह के दौरान कुछ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए सामूहिक आरती की थी। वीडियो में दावा किया गया है कि छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म छावा देखने के बाद कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया। यह वीडियो फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- क्या अब अमेरिका नहीं, चीन चलाएगा दुनिया? 5 पॉइंट्स में समझें सबकुछ
वायरल वीडियो का फैक्ट चेक
बूम ने इस खबर की पड़ताल की, जिसमें पता चला कि यह वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक है। यह वीडियो छावा मूवी की रिलीजिंग से पहले ही इंटरनेट पर उपलब्ध है। बूम की रिपोर्ट के अनुसार आतिश म्हात्रे नामक शख्स ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। यह वीडियो हाजी मलंग दरगाह की है। आतिश ने यह वीडियो छावा की रिलीजिंग से 2 दिन पहले 12 फरवरी 2025 को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।, जिसके कैप्शन में लिखा है कि ‘मचिंद्रनाथ महाराज की आरती’।
हाजी मलंग दरगाह का सच
बता दें कि हाजी मलंग दरगाह माथेरान की पहाड़ियों पर स्थित मलंगगढ़ किले के पास मौजूद है। यह दरगाह सूफी संत हाजी अब्द उल रहमान की है, जो 12वीं शताब्दी में यमन से आए थे। स्थानीय लोग उन्हें हाजी मलंग बाबा के नाम से जानते हैं। हालांकि दक्षिणपंथी समूहों का दावा है कि यह दरगाह नाथ संप्रादय के संत मचिंद्रनाथ की है। इसलिए दोनों समुदाय के लोग यहां आते हैं और अपने-अपने आराध्य की पूजा-अर्चना करते हैं।
यह भी पढ़ें- औरंगजेब पर बयान देने वाले अबू आजमी कौन? जिन पर महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
14 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
16 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
16 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines