मुंबई/विनोद जगदाले
Mumbai Ganesh Utsav Onion Controversy: महाराष्ट्र में जहां मराठा आरक्षण के मुद्दे को शांत करने में महाराष्ट्र सरकार सफल रही, वहीं गणेश उत्सव की शुरुआत में ही प्याज को लेकर माहोल गरमाता जा रहा है। लासलगांव समेत नासिक की सभी 17 मार्केट कमेटियों में आज से प्याज की नीलामी व्यापारियों ने अनिश्चितकाल के लिये बंद कर दी है। नीलामी बंद होने से प्याज की ख़रीद फरोख्त बंद होगी और सरकारी राजस्व का भी नुकसान होगा
क्या है प्याज व्यापारियों की मांगें
- नाफेड और NCCF द्वारा खरीदा गया प्याज सीधे मार्केट में न बेचा जाए।
- प्याज राशन की दुकानों के जरिये लोगों तक पहुंचाया जाए।
- प्याज पर लगाई गई 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी रद्द की जाए।
- मार्केट फीस एक परसेंट की जगह आधा परसेंट की जाए।
- आढ़त (कमीशन) देशभर की प्याज मंडियों में सिर्फ 4% हो।
- रोजाना मार्केट में प्याज प्रति क्विंटल 2410 रुपये या इससे ज़्यादा दाम से प्याज की खरीद की जाए।
नासिक एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी
बता दें कि नासिक में एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी है। इसमें रोजाना 40 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। इसी महीने प्याज की इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद एक दिन के लिये लासलगांव प्याज मंडी समेत अन्य मंडियों में प्याज की खरीद फरोख्त बंद कर दी गई थी, लेकिन सरकार ने नाफेड और NCCF द्वारा प्याज की खरीद शुरू कर दी थी।
पहले चरण में नाफेड और NCCF द्वारा 3 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदा गया था। अब 2 लाख मीट्रिक टन खरीद चुकी है। अपनी मांगें मनवाने के लिए सरकार दरबार में व्यापारियों की गुजारिश चल रही थी, लेकिन प्रशासन की बेरुखी और बढ़ रहे नुकसान के कारण प्याज व्यापारी फिर से आक्रामक हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
19 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
22 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines