मुंबई के खारघर के पांडवकड़ा झरना घूमने आए थे, वे बीती दोपहर वॉटरफॉल पर फंस गए। दोपहर के समय तेज बारिश के चलते वॉटरफॉल में अचानक पानी बढ़ गया, जिससे पांचों युवक चट्टानों के बीच फंस गए। उन्हें रास्ता पार करना मुश्किल हो गया था। यह पूरी घटना तुरंत खारघर के फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और खारघर पुलिस ने समय पर पहुंचकर सभी युवकों को बचा लिया।
पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने गए थे
पांडवकड़ा तक जाने के लिए खारघर के गोल्फ कोर्स के पीछे मौजूद ड्राइविंग रेंज से एक ट्रेल जाती है। हर साल बारिश के दौरान पुलिस ऐसी जगहों पर जाने से मना करती है। बता दें, यह ऑर्डर आमतौर पर जून महीने में अप्लाई होता है। चूंकि यह घटना लड़कों के साथ मई में हुई हैष इसलिए इसपर कोई रोक नहीं थी। ऐसी स्थिति का फायदा उठाकर पांचों युवक ट्रैकिंग करने गए थे।
सभी को सुरक्षित निकाला गया
जब पानी का बहाव बढ़ा, तब उन्हें मालूम नहीं हुआ और वे वॉटरफॉल के बीच में ही फंसकर रह गए। खारघर दमकल विभाग को जानकारी मिली। उसके बाद बचाव दल 650 मीटर की दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंच गया। वहां से रस्सियों के जरिए युवकों को सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू किए गए सभी युवक कक्षा 11nth क्लास और 12th क्लास में पढ़ने वाले बच्चे हैं। बाद में खारघर पुलिस थाने में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दीपक सुरवे ने उनकी काउंसलिंग की, इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया। छात्रों को उनके मां-बाप को सौंपा गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी प्रविण बोडखे ने जानकारी दी कि दोपहर सूचना मिली और हमारी टीम 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची। सभी युवकों को बाहर निकाल लिया गया।
ये भी पढ़ें- मुंबई में BMC के एक्शन से खलबली, 4 पंपिंग स्टेशनों के संचालकों पर लगा जुर्माना
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
15 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
20 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines