Mumbai Court Acquitted 70 years Accused: मुंबई की एक कोर्ट ने बलात्कार और रेप के 40 साल पुराने मामले में 70 साल के बुजुर्ग को बरी कर दिया। मामले में पीड़िता, उसके 2 बच्चे और शिकायतकर्ता मां की मौत हो चुकी है। मामले में आरोपी लगभग 40 साल तक लापता रहा। इस मामले में केवल 4 सुनवाई हुई।
बलात्कार का यह हैरान करने वाला मामला 1984 का है। 70 साल के बुजुर्ग को बरी करने वाले जज ने कहा कि मामला बहुत पुराना है, अभियोजन पक्ष के अधिकांश गवाह या तो लापता है या उनकी मृत्यु हो चुकी है। दुष्कर्म के इस मामले में पकड़े गए आरोपी से जोड़ने के लिए रिकाॅर्ड पर एक भी सबूत नहीं है। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप सजा के लिए काफी नहीं है ऐसे में इस मामले में आरोपी को बरी किया जाता है।
1984 में दर्ज कराया था मामला
बता दें कि इस मामले में पीड़िता की मां ने 1984 में डीबी मार्ग पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी शौच जाने का कहकर घर से निकली थी लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जांच में सामने आया कि आरोपी दाऊद बंडू खान ने लड़की का पहले अपहरण किया और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। मामले में आरोपी पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस पर अजित पवार का बड़ा ऐलान, कहा- विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा
मुंबई से फरार हो गया था आरोपी
पुलिस ने उस वक्त आरोपी को अरेस्ट किया था लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी मुंबई से फरार हो गया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। डीबी मार्ग पुलिस थाने की टीम ने आरोपी के घर दबिश दी तो सामने आया कि आरोपी फाॅकलैंड रोड स्थित अपनी प्राॅपर्टी बेचकर परिवार के साथ शहर छोड़कर जा चुका है।
ये भी पढ़ेंः उड़ान भरने के 3 घंटे बाद मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, सामने आई ये वजह
2 महीने पहले अरेस्ट हुआ था आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर के किसी राज्य में जाकर छिप गया था। पुलिस पिछले 40 साल से उसकी तलाश कर रही थी। इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर दक्षिण मुंबई के थाने की एक टीम ने 7 मई 2024 को भंडू खान को यूपी के आगरा से अरेस्ट किया था।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines