TrendingAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

आरोपी की साथी ने ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, छीनी सोने की चैन

मुंबई में एक महिला पुलिस कर्मी के साथ एक महिला ने मारपीट की। यह मामला छत्रपति संभाजीनगर जिले के बिडकीन पुलिस थाने में ड्यूटी के दौरान हुआ। इस घटना का वीडियो का वायरल हो गया है।

Mumbai:  मुंबई से सटे विरार में ड्राइविंग लाइसेंस पूछने पर बाप बेटे ने ट्रैफिक पुलिसवाले की पिटाई की थी। अब महज 48 घंटे के भीतर एक महिला पुलिस कर्मी के साथ एक महिला ने पुलिस स्टेशन के अंदर मारपीट की। छत्रपति संभाजीनगर जिले के बिडकीन पुलिस थाने में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी पर ही एक महिला ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पूछताछ के लिए लाए गए एक संदिग्ध आरोपी के साथ रजिया रियाज शेख नाम की महिला पुलिस थाने पहुंची थी। घटना के दौरान आरोपी महिला रजिया, पुलिस स्टेशन के PSO रूम में घुसी और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी समीना अहमद शेख से बहसबाजी करने लगी। उसने गालियां दीं, कपड़े खींचे और थप्पड़ मार दिया।

आरोपी महिला ने सोने की चेन छीनी

इसके बाद रजिया ने समीना शेख के गले से दो ग्राम वजनी सोने की चेन जबरदस्ती छीन ली। इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो एक व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद आरोपी रजिया रियाज शेख के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, चोरी और धमकी जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल 

पुलिस स्टेशन में महिला पुलिस कर्मी के साथ हुई मारपीट का वीडियो वहा मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। से सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मुंबई समेत महाराष्ट्र में आए दिन पुलिसवालों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। इस घटना ने पुलिस थाने की सुरक्षा व्यवस्था और महिला पुलिसकर्मियों की कार्य स्थल पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाएं हैं। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले शिवसेना को मिला नया दोस्त… डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के पोते से किया गठबंधन

---विज्ञापन---


Topics:

---विज्ञापन---