Mumbai Bandra Sea Link Accident Updates speeding car hits multiple vehicles three People Died: मुंबई में गुरुवार देर रात भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा पर खड़ी 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार वर्ली से बांद्रा की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन की मौत हुई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।
टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले मर्सिडीज को मारी टक्कर
डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि इनोवा कार पहले सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले एक मर्सिडीज कार से टकराई। इसके बाद वह दो-तीन अन्य गाड़ियों से टकराई। दुर्घटना में मर्सिडीज और इनोवा समेत छह कारें शामिल थीं। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। यह हादसा रात 10:15 बजे का है।
दो की हालत गंभीर
डीसीपी ने बताया कि घायलों में से चार की हालत स्थिर है और अन्य दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और अन्य पांच भाभा अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों में इनोवा कार का ड्राइवर भी शामिल है।
घायलों में कार का ड्राइवर, गाड़ी जब्त
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार कार ने जब सी लिंक पर मर्सिडीज को टक्कर मारी तो ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। पकड़े जाने के लिए उसने कार की स्पीड बढ़ाई तो वह आगे अन्य गाड़ियों से भी टकरा गया। पुलिस ने कार को जब्त कर ली है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines