महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक कैंटीन चालक की बुरी तरह पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। विधायक ने कैंटीन से खाना ऑर्डर किया था लेकिन उन्हें खाने के लिए जो दाल दी गई, वह खराब निकली।
विधायक ने की पिटाई
शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने यह मारपीट आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने खाना ऑर्डर किया था, लेकिन जब खाना पहुंचा तो दाल से बदबू आ रही थी। इस पर वे इस कदर भड़क गए कि कैंटीन चालक की जमकर पिटाई कर दी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर विधायक को मारपीट न करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है। महाराष्ट्र में विधानसभा सत्र चल रहा है, ऐसे में तमाम विधायक मुंबई में ही मौजूद हैं। बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ जब अपने आवास पर गए, तो उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया।
इस दौरान कई लोगों ने शिकायत की कि दाल खराब है, उसमें से बदबू आ रही है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कैंटीन चालक ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब विधायक गायकवाड़ को भी वही दाल परोसी गई तो वे कैंटीन चालक के पास पहुंच गए और उस पर भड़क गए।
यह भी पढ़ें : मनसे-शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच तनाव, डिप्टी सीएम एकनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल
डांट-फटकार के बाद विधायक संजय गायकवाड़ ने कैंटीन चालक के मुंह पर मुक्का जड़ दिया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक का कहना है कि इस मामले को लेकर कैंटीन चालक के खिलाफ खाद्य एवं प्रशासन विभाग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
क्या बोले विधायक संजय गायकवाड़?
विधायक संजय गायकवाड़ ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले मैंने खराब खाने की शिकायत मैनेजर से की लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। इसीलिए कैंटीन वाले की पिटाई कर दी। गायकवाड़ को अपने किए पर पछतावा नहीं है। वो खराब खाने की शिकायत पॉइंट ऑफ इनफार्मेशन के तहत विधान सभा में उठाने वाले हैं। यहां सवाल उठ रहा है कि एक विधायक द्वारा किसी व्यक्ति पर हाथ उठाना कहां तक जायज है?
इससे पहले मराठी को लेकर मचे विवाद पर संजय गायकवाड़ ने कहा था कि क्या छत्रपति संभाजी महाराज मूर्ख थे कि उन्होंने 16 भाषाएं सीखी थीं? ताराबाई और जिजाबाई ने भी हिदी सहित कई भाषाएं सीखी थीं। क्या ये सभी मूर्ख थे? हमें जितनी संभव हो सके भाषाएं सीखनी चाहिए। हालांकि गायकवाड़ ने अपने इस बयान को लेकर माफी मांगी थी लेकिन अब एक और विवाद खड़ा हो गया है।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines