Mira Road Clashes: मुंबई से सटा मीरा रोड इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है, फिलहाल मीरा रोड इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए। दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले मीरा रोड इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर एक वीडियो सामने आया। वीडियो में शख्स विवादित भाषण देता नजर आया। अब इस शख्स के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो में लोगों को भड़काने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शख्स के खिलाफ FIR दर्ज
जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखने वाले शख्स की पहचान अबू शेहमा शेख के रूप में हुई है। नया नगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। अबू शेहमा शेख के खिलाफ IPC की धारा 153 ए, 505 (2) और आईटी अधिनियम की धारा 66 सी के तहत FIR दर्ज की गई है। बात करें अबू शेहमा के वायरल वीडियो की तो वीडियो में वह यह कह रहा है कि ‘यह यूपी नहीं है, ये मुंबई है, हिम्मत है दोबारा आकर दिखाओ’। इसके बाद उसने कई और कमेंट किए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। अबू शेहमा शेख की गिरफ्तारी के बाद उसकी एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमे वह जेल की सलाखों के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि, यह असली है या फेक इसके बारे कोई जानकारी अभी नहीं है।
यह भी पढ़ें: X हैंडल के टॉप ट्रेंड में क्यों है #MiraRoad,आखिर क्या है Mumbai की मीरा रोड का मामला?
मीरा रोड पर क्या स्थिति?
बता दें कि, इस समय मीरा रोड के इलाके की स्थिति काफी गंभीर है। मौजूदा समय में इलाके के अंदर मुंबई पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), महाराष्ट्र सुरक्षा बल (MSF) और राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) को तैनात किया गया है। इलाके में हो रहे दंगे को लेकर डीसीपी जयंत बजबले ने कहा कि मीरा रोड के इलाके में हिंसक झड़प होने के क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
19 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
21 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines