महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। पहलगाम हमले को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले धर्म पूछना चाहिए। बता दें कि राणे यह टिप्पणी पहलगाम हमले को लेकर की है, जहां आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियां मारी थीं। इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। मंत्री राणे ने ये बयान रत्नागिरी के दापोली में दिया।
मंत्री राणे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हमें मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए अब हिंदुओं को भी कुछ भी खरीदने से पहले दुकानदार का धर्म पूछना चाहिए। राणे ने आगे कहा कि जब भी आप खरीददारी करने जाएं उनका धर्म पूछें। अगर वे हिंदू होने का दावा करते हैं तो उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कहें। अगर वे पाठ नहीं कर पाते हैं तो उनसे कुछ भी न खरीदें।
औरंगजेब का फिर किया जिक्र
मंत्री ने यहीं नहीं रुके उन्होंने लगे हाथ औरंगजेब का जिक्र भी कर दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को देखिए उसने अपने पिता और भाई का सम्मान नहीं किया। अगर उसने पिता और भाई का सम्मान नहीं किया तो आप लोगों का कैसे कर सकते हैं? राणे ने सभा में कहा कि अगर वे धर्म के बारे में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं हम उनसे चीजें क्यों खरीदे? हम उन्हें क्यों अमीर बना रहे हैं? हम सभी को अब यह संकल्प लेना होगा।
ये भी पढ़ेंः सैफुल्लाह कसूरी के बड़े झूठ का पर्दाफाश, 5 आतंकियों से निकला पहलगाम आतंकी हमले का लिंक
जानें बैसरन घाटी में क्या हुआ?
पहलगाम हमले की जांच में सामने आया है कि चार आतंकी सेना जैसी वर्दी पहनकर बैसरन घाटी पहुंचे थे। उनके पास अमेरिकी कार्बाइन राइफल और एके-47 जैसे हथियार थे। पीड़ितों ने बताया कि आतंकियों ने सबसे पहले बंदूक दिखाकर रोका। फिर महिलाओं और बच्चों से दूर हटने को कहा। इसके बाद पहचान पूछकर पास से गोली मार दी। बता दें कि इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 नागरिक घायल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले पर जांच टीम के 5 बड़े खुलासे, औरंगजेब की तरह क्रूर थे आतंकी
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines