Mega Fraud of 16,180 Crore, ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने महाठगी के दो साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन महाठगों ने मनी ट्रांसफर कंपनी के पेमेंट गेटवे को हैक करके छोटी-मोटी नहीं, बल्कि 16 हजार करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड किया है। इतना ही नहीं, इतनी बड़ी रकम को ठिकाने लगाने के लिए फर्जी डॉक्युमेंट्स के आधार पर पांच फर्म भी रजिस्टर कर ली। हालांकि इस मामले में पुलिस ने 3 अन्य को भी नामजद किया है, लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी इस महाठगी में कई और चेहरे भी सामने आ सकते हैं। बहरहाल, मामले की जांच का क्रम जारी है।
अप्रैल 2013 में ठाणे पुलिस को दी थी मनी ट्रांसफर कंपनी ने शिकायत
दरअसल, इसी साल अप्रैल में ठाणे पुलिस में एक मनी ट्रांसफर कंपनी की तरफ से कंपनी के पेमेंट गेटवे को हैक करके 25 करोड़ की धोखाधड़ी किए जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के दौरान मामला शिकायत से कई सौ गुणा की धोखाधड़ी का निकला। पुलिस सूत्रों की मानें तो साइबर सेल की टीम को कंपनी की बैंक स्टेटमेंट की जांच के बाद सामने आए ढाई सौ से ज्यादा बैंक खातों की डिटेल चेक करने पर 16 हजार 180 करोड़ 42 लाख 92 हजार 4 सौ 79 रुपए का लेन-देन संदिग्ध मिला।
हालांकि शुरुआत में रियाल इंटरप्राइजेज के नाम पर 1 करोड़ 39 लाख 19 हजार 264 रुपए एचडीएफसी बैंक में जमा कराए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद जब रियाल एंटरप्राइजेज की जांच की गई तो वाशी, बेलापुर और नवीं मुंबई में कंपनी के ऑफिस मिले। उन ऑफिसेज की जांच-पड़ताल में पुलिस को नौपाड़ा थाने के अधिकारक्षेत्र में बाल गणेश टावर स्टेशन रोड पर कुछ लोगों के नाम पर पांच फर्जी फर्म बनाए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद इस कंपनी के 260 बैंक खातों की बात सामने आई।
इनमें संदिग्ध पाई गई 16 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए में से कुछ पैसा विदेश भी भेजे जाने का खुलासा हुआ तो 6 अक्टूबर को नौपाड़ा पुलिस ने संजय सिंह, अमोल अंडाले, समीर दिघे, जितेंद्र पांडेय और एक अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का आपराधिक मामला दर्ज किया। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने भायंदर के 26 वर्षीय अनूप दुबे और मुंबई के 42 वर्षीय संजय नामदेव गायकवाड़ (पांच में से एक फर्म में पार्टनर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फर्जीवाड़े में नामजदू जितेंद्र पांडेय करीब 10 साल बैंकों में पीआर और सेल्स मैनेजर के पद पर काम कर चुका है।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
10 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
11 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines