massive fire broke out Mumbai local train: मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी भीषण आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं. आग की वजह से मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं और कई ट्रेनें रोकनी पड़ीं. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई. सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन ने घाटकोपर और सायन स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर में करंट पूरी तरह बंद कर दिया था. करीब रात 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई. हालांकि, घटना के असर के चलते अब भी कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसी तरह के जान–माल के नुकसान की खबर नहीं है.
ट्रेन का एक कोच जलकर खाक
रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत लोकल ट्रेन में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की. करीब आधे घंटे बाद रात 9 बजे तक आग बुझ गई थी, इसलिए रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने इस रूट पर लोकल ट्रैफिक फिर से शुरू करवाया. धीरे-धीरे ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई. इस बीच, खुशकिस्मती से कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि इस लोकल में सिर्फ कचरा था, लेकिन आग लगने से ट्रेन का एक कोच जलकर खाक हो गया है. हालांकि, घटना के असर के चलते कई लोकल ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. किसी तरह के जान–माल के नुकसान की खबर नहीं है.
यह भी पढ़ें: आतंक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में बड़ा एक्शन, 20 जिलों में VPN सेवाएं दो महीने के लिए बैन
ड्यूटी से घर लौटने वाले लोगों को हुई परेशानी
लोकल ट्रेन में आग लगने की वजह से सेंट्रल रेलवे को रात 8:45 बजे से ‘अप स्लो’ लाइन (CSMT की ओर) पर ट्रैफिक रोकना पड़ा, इस वजह से, रश आवर में काम से घर लौटने वाले यात्रियों को भारी देरी का सामना करना पड़ा. आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिशें युद्ध स्तर पर कीं. रेलवे की टेक्निकल टीम और डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने भी हालात पर नजर बनाए रखी. घटना की वजह से विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच स्लो लाइन पर ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया है. रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ किया है कि आग के पूरी तरह बुझने और ओवरहेड तारों की सेफ्टी चेक होने के बाद ही इस लाइन पर ट्रैफिक फिर से शुरू किया गया.
यह भी पढ़ें: 5 हजार में डिग्री, 100 से ज्यादा कोर्स, फर्जी नेटवर्क चलाने वाली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का डायरेक्टर गिरफ्तार
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
40 mins agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
5 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
7 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines