महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब मराठी नहीं बोलने की वजह से मनसे के कार्यकर्ताओं ने एक गुजराती रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई कर दी और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोग इस घटना को जायज़ ठहराने लगे तो कुछ ने मनसे के कार्यकर्ताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने मनसे नेताओं को चुनौती दे डाली है।
क्या बोले नितीश राणे?
मीरा रोड में मराठी बोलने को लेकर शख्स की पिटाई पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि एक हिंदू की पिटाई हुई है। मैं कहता हूं कि इतनी हिम्मत नल बाजार और महमूद अली रोड में भी दिखाओ ना। दाढ़ी और गोल टोपी वाले मराठी में बात करते हैं क्या? उधर जाकर कान के नीचे बजाने की हिम्मत नहीं है?
‘हिन्दुओं की सरकार ये सब बर्दाश्त नहीं करेगी’
नितेश राणे ने आगे कहा कि जावेद अख्तर और आमिर खान मराठी में बात करते हैं क्या? उनके मुंह से मराठी निकलवाने की हिम्मत नहीं है, लेकिन एक गरीब हिंदू की पिटाई कर रहे हैं। सरकार हिंदुओं ने बनाई है, हिंदुत्व विचार वाली सरकार है। हिंदुओं की पिटाई की कोई हिम्मत करेगा तो हमारी सरकार भी तीसरी आंख खोलेगी!
देखें वीडियो
मंत्री ने कहा- FIR दर्ज करानी चाहिए थी
वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश कदम ने इस विवाद पर कहा कि महाराष्ट्र में आपको मराठी बोलनी ही पड़ेगी। अगर आपको मराठी नहीं आती, तो आपका रवैया ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप मराठी नहीं बोलेंगे। अगर कोई महाराष्ट्र में मराठी का अपमान करता है तो हम अपने कानून लागू करेंगे। जिन लोगों ने (दुकान मालिक को) पीटा, उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। उन्हें संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी, कार्रवाई की जाती।
यह भी पढ़ें : Mumbai की मीरा रोड पर मनसे की गुंडागर्दी, मराठी न बोलने पर एक कर्मचारी को पीटा
बता दें कि मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा दुकानदार की पिटाई के बाद मीरा रोड के कई इलाकों में दुकानदारों ने विरोध में अपनी दुकानों को बंद रखा। उन्होंने न सिर्फ इस घटना की निंदा की बल्कि इसका विरोध भी जताया है। वहीं इस मामले को लेकर महाराष्ट्र में जमकर राजनीति हो रही है।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines