BMC Election 2026 Mahayuti Manifesto: महिलाओं के लिए BEST में 50% छूट, पांच लाख रुपये तक ब्याज फ्री लोन, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री पॉलिसी जैसे बड़े वायदे किए महायुति ने आज बीएमसी चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री राम दास आठवले, भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम की मौजूदगी में मंच पर शहर के बुनियादी ढांचे, रोजगार, परिवहन और मराठी संस्कृति से जुड़े कई बड़े ऐलान किए गए हैं. एकनाथ शिंदे ने कहा कि ST की तरह Best बस में महिलाओं के किराए में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी.
घोषणा पत्र में क्या-क्या खास?
- घोषणापत्र में मुंबई के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता दी गई है. महायुति ने शहर को गड्ढा-मुक्त सड़कें, बरसात में जलभराव से राहत और 24×7 स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और सीवर नेटवर्क को दुरुस्त करने की बात कही गई है.
- झुग्गी-झोपड़ी पुनर्विकास के तहत पात्र परिवारों को पक्का घर देने और सस्ती आवास योजनाओं को गति देने का ऐलान किया गया है. साथ ही, फुटपाथ, फ्लाईओवर और ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार करने की बात कही गई है.
- स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर देते हुए BMC अस्पतालों में आधुनिक इलाज और सुविधाएं मुहैया करवाने का वादा किया गया है. मोहल्ला क्लीनिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार होगा और नगर निगम स्कूलों में डिजिटल शिक्षा मिलेगी और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा.
- महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी नगर निगम की नई योजनाएं चलाई जाएंगी. युवाओं को रोजगार में सहयोग देने के मकसद से स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुविधाएं बढ़ेंगी.
यह भी पढ़ें: CM फडणवीस-डिप्टी शिंदे को झूठे केस में फंसाने की साजिश! SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पूर्व DGP समेत 3 का आया नाम
हम जो वचन नामा देते हैं उसे पूरा करते हैं: सीएम फड़णवीस
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हम जो वचन नामा देते हैं उसे पूरा करते हैं, बाकि के वचन नामा और हमारे वचन नामा का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं. जब 5 साल बाद हम लोगों के सामने जाते हैं तब सारे रिकॉर्ड लोगों के सामने रखते हैं कि हमने क्या क्या वादा किया था और क्या क्या कर पाए हैं. मुंबई में रहने वाले मुंबईकरों को घर छोड़कर जाना नहीं पड़ेगा. दूसरे मराठी और मुंबईकरों के बारे में बोलते रह गए हैं, लेकिन काम सिर्फ महायुति ही करती है. धारावी का विकास DRP करेगा, उसमें सरकार की भागीदारी है और साथ विकासक भी है. पात्र लोगों को धारावी में ही घर दिया जाएगा. बीएमसी में सफाई कर्मियों को मुंबई में खुद के हक का घर देंगे.
घोषणापत्र जारी करने से पहले क्या बोले एकनाथ शिंदे?
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि केंद्र और राज्य में महायुति की सरकार है. 16 तारीख को मुंबई में महायुति की सत्ता आने जा रही है. पिछले साढ़े 3 साल में मुंबई जो काम किया है, वो सबके सामने है, लेकिन विकास के रफ्तार को और बढ़ाना है. मुंबई से गए बाहर लोगों को वापस लाना है, वो किसकी वजह से बाहर गए हैं, यह सबसे बड़ा सवाल है ? उन्हें वापस लाने का संकल्प है. बालासाहेब ठाकरे का सपना मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त करना था, लेकिन जो बीएमसी की सत्ता पर थे, उन्होंने कुछ भी नहीं किया. मुंबई का क्लस्टर विकास किया जाएगा. कामगारों को घर देने का काम करेंगे. शहर को Fintech सिटी करने का वचन देते हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बहुमत के लिए BJP का अनोखा दांव, अंबरनाथ में कांग्रेस तो अकोला में ओवैसी का लिया समर्थन
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines