हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस के साथ हादसा, टक्कर के बाद ट्रक के परखच्चे उड़े, ट्रेनों पर असर

भुसावल डिवीजन के भुसावल और बडनेरा सेक्शन के बीच बोदवड रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ। रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहा एक ट्रक मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस से टकरा गया।

विज्ञापन

Mumbai-Amravati Express: होली वाले दिन महाराष्ट्र में एक ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस से टकरा गया। यह हादसा महाराष्ट्र भुसावल डिवीजन के भुसावल और बडनेरा सेक्शन के बीच बोदवड रेलवे स्टेशन पर हुआ। इस दौरान ट्रक बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, हादसे में ट्रक चालक या किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। टक्कर के बाद कुछ देर तक रेलवे यातायात प्रभावित रहा, जिसको बाद में खोल दिया गया।

अनाज से भरा था ट्रक

यह हादसा आज सुबह 7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। इसी को देखते हुए ट्रक ड्राइवर ने पटरियां पार करने की कोशिश की। उसको लगा कि वह जल्दी से निकल जाएगा, लेकिन ट्रक में सामान होने की वजह से ट्रक की स्पीड बढ़ाई नहीं जा सकी, इतने में ट्रेन पास पहुंच गई। ट्रेन और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे के बाद सुबह 8:50 बजे रेलवे यातायात बहाल कर दिया गया।

क्रेन से हटाया गया ट्रक का मलबा

ट्रेन से टक्कर के बाद ट्रक पूरी तरह से टूट गया। जिसके बाद घटनास्थल पर राहत बचाव की टीम को बुलाया गया। हादसे के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि क्रेन से ट्रक के मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रक दो हिस्सों में टूट गया है, जिसके शीशे भी निकल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद से ही ट्रक ड्राइवर फरार है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इस जिले में पुलिसकर्मियों के नेम प्लेट से हटेगा सरनेम, SP नवनीत कावत ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola