महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पुणे के हिंजेवाड़ी में एक टेम्पो ट्रैवलर में अचानक से आग लग गई। टेम्पो ट्रैवलर में सवाल 4 लोगों के आग में जिंदा जलने की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। टेम्पो ट्रैवलर में सवाल चारों यात्रियों की मौके पर मौत हो गई।
4 की मौत, 10 घायल
खबरों की मानें तो यह घटना आज यानी 19 मार्च की सुबह 8 बजे की है। पुणे के हिंजेवाड़ी में कुछ लोगों को लेकर जा रही मिनी बस में अचानक आग लग गई। इस बस में कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे। हिंजेवाड़ी के IT पार्क के पास बस में आग का चलता-फिरता गोला बन गई। इस घटना में 4 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई। वहीं 10 यात्री बुरी तरह से घायल हैं।
यह भी पढ़ें- नागपुर हिंसा में बजरंग दल-विहिप पर क्यों दर्ज हुई पहली एफआईआर?
पुलिस ने दी जानकारी
हिंजेवाड़ी के डिप्टी कमीश्नर विशाल गायकवाड़ का कहना है कि टेम्पो ट्रैवलर किसी कंपनी का था, जो कर्मचारियों को लेकर ऑफिस जा रहा था। IT पार्क के पास टेम्पो ट्रैवलर में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने गाड़ी स्लो कर दी। ऐसे में कुछ यात्रियों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली तो वहीं 4 लोग बस में ही छूट गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंजेवाड़ी के पिंपरी छिंदवाड़ा पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मिनी बस में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या राममंदिर में 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा कब? राम नवमी पर क्या-क्या होगा?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
19 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
19 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines