नई दिल्ली: महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को अचानक उथल-पुथल मच गई। एनसीपी नेता अजित पवार ने विधायकों की बैठक बुलाई और इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और दिग्गज नेता छगन भुजबल के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। जबकि 8 एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। दावा किया जा रहा है कि अजित पवार के साथ 40 विधायक हैं।
कुछ विधायक कंफ्यूजन में चले गए
इस बीच महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- अजित पवार विरोधी पक्ष के नेता के रूप में काम कर रहे थे। आज कुछ विधायकों ने बिना पार्टी के सहमति के शपथ ली। विधिमंडल के कार्यकर्ता और नेता इस घटना से दुखी हैं। एनसीपी के सभी कार्यकर्ता शरद पवार के साथ हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि कुछ विधायक कंफ्यूजन में चले गए।
यह भी पढ़ें: अजित पवार की बगावत के बाद जितेंद्र आव्हाड का प्रमोशन, विपक्ष के नेता और NCP के मुख्य सचेतक नियुक्त
गुमराह कर सिग्नेचर कराए गए
पाटिल ने आगे कहा- जिन आठ सदस्यों ने शपथ ली है, उनको छोड़कर बाकी लोगों को हम दोष नहीं देते क्योंकि कई लोगों को गुमराह कर सिग्नेचर कराए गए हैं। कई सिग्नेचर किए विधायक हमारे संपर्क में हैं। मुझे पता चला है कि बहुत से विधायकों ने आश्वासन दिया गया है। पाटिल ने कहा कि 5 तारीख को एनसीपी के सभी पदाधिकारियों की यशवंत राव चव्हाण सेंटर में बैठक होगी। मुझे विश्वास है जिस तरह से शरद पवार के नेतृत्व को महाराष्ट्र ने स्वीकारा है आगे भी स्वीकारेगी।
जितेंद्र आव्हाड का प्रमोशन
इस बीच अजित पवार की बगावत के बाद जितेंद्र आव्हाड का प्रमोशन कर उन्हें विपक्ष का नेता और NCP के मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। वहीं 44 विधायकों वाली कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा- “पूरी तस्वीर अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन एनसीपी से नेता प्रतिपक्ष क्यों होगा? अजित पवार ने कहा है कि उनके साथ 40 विधायक हैं, तो इससे एनसीपी के पास केवल 13 विधायक बचेंगे। इस पर स्थिति शरद पवार से बात करके ही तय हो पाएगी, लेकिन हम सब मिलकर पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines