Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे के बीच ‘शिवसेना’ को लेकर विवाद में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने इलेक्शन कमीशन के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं।
पवार ने कहा, ‘चुनाव आयोग ने वही फैसला दिया है, जो मोदी सरकार चाहती थी। अन्य संस्थाएं भी वही फैसले दे रही हैं, जो सत्ताधारी सरकार की मंशा होती है। आज देश में मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे संगठन को लगता है कि सत्ता उनके हाथ में रहेगी।
https://twitter.com/ANI/status/1628371439350083584?s=20
हमने कभी चुनाव आयोग का ऐसा फैसला नहीं देखा
एनसीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले एक फैसला दिया था। यह एक उदाहरण है कि कैसे एक संस्था का दुरुपयोग किया जा सकता है। हमने चुनाव आयोग का ऐसा फैसला कभी नहीं देखा। बालासाहेब ठाकरे ने अपने आखिरी दिनों में कहा था कि उनके बाद उद्धव ठाकरे को शिवसेना की जिम्मेदारी दी जाएगी।’
उन्होंने कहा कि कोई चुनाव आयोग से शिकायत करता है। इसके बाद चुनाव आयोग फैसला सुनाता है। आयोग ने इस पार्टी को बनाने वालों में से किसी और को चुनाव चिन्ह और शिवसेना नाम आवंटित कर दिया। यह राजनीति दलों पर सबसे बड़ा हमला है।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने से किया इंकार
शिवसेना नाम और निशान विवाद को लेकर बुधवार को उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने कहा कि शिंदे गुट ने चुनाव आयोग के सामने खुद को साबित किया है।
ऐसी स्थिति में हम चुनाव आयोग के आदेश पर रोक नहीं लगा सकते हैं। कोर्ट ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से शिंदे गुट को राहत, शिवसेना पर शिंदे और उद्धव दोनों का पक्ष सुनेंगे CJI
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
19 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
21 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines