Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने की पूर्व संध्या यानी रविवार शाम को सीएम शिंदे की ओर से एक चाय पार्टी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार ये कार्यक्रम मुंबई के सह्याद्री राज्य अतिथि गृह में हुआ।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चाय पार्टी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और हाल ही में महाराष्ट्र सरकार से जुड़ने के बाद उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार शामिल हुए। साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट के अन्य सदस्य भी यहां मौजूद रहे।
शरद पवार से भतीजे अजित पवार ने की मुलाकात
इससे पहले रविवार को डिप्टी सीएम अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल अपने विधायकों के साथ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे। इस दौरान केंद्र पर पहुंचने वालों में छगन भुजबल, अदिति तटकरे और हसन मशरिफ शामिल थे।
दोनों गुटों के बीच हुई बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि वर्षों तक शरद पवार उनके नेता थे, इसलिए वे उनसे मिलने गए होंगे, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। बताया गया है कि इससे पहले, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार से भी मुलाकात की। कहा था कि उन्हें अपने परिवार से मिलने का अधिकार है।
https://twitter.com/ANI/status/1680575742470508546
चाची से मिलने घर पहुंचे थे अजित पवार
उन्होंने कहा कि मुझे अपने परिवार से मिलने का पूरा अधिकार है। मेरी चाची (प्रतिभा पवार) की तबीयत ठीक नहीं थी और वह अस्पताल में भर्ती थीं, इसलिए उनके डिस्चार्ज होने के बाद मैं उनसे मिलने गया। बता दें कि एनसीपी के नौ विधायकों को शामिल करने के तुरंत बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में एक बड़े कैबिनेट विस्तार में नए डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त और योजना मंत्रालय सौंपा है।
इससे पहले 2 जुलाई को अजित पवार ने एनसीपी को बीच में ही खुलासा कर दिया था और वह आठ वरिष्ठ विधायकों के साथ महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन में शामिल हो गए थे। पांचवीं बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
सीएम शिंदे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एएनआई के अनुसार, सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमेशा की तरह विपक्ष ने मानसून सत्र के चाय कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। हम सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 210 से अधिक विधायक हमारे (मौजूदा सरकार) साथ हैं। अगर हम गलत कर रहे हैं तो विपक्ष को हमसे सवाल करना चाहिए। सवाल लोगों के कल्याण के लिए उठाया जाना चाहिए। जब सरकार कुछ सही करती है तो सरकार की प्रशंसा करना विपक्ष का कर्तव्य है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
17 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines