Maharashtra New Traffic Rule 30th April Challan: चालान से बचने के लिए कई लोग गाड़ियों पर लगी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर देते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस चाहकर भी उनका चालान नहीं काट पाती और वो धड़ल्ले से ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते हुए निकल जाते हैं। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने अब इसका तोड़ ढूंढ निकाला है। महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियमों को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव 30 अप्रैल से लागू हो जाएगा। वहीं ट्रैफिक नियम फॉलो न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
कई गाड़ियों में नहीं लगा HSRP
दरअसल 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट लागू करते हुए केंद्र सरकार ने गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य कर दिया था। हालांकि महाराष्ट्र में 10 लाख नई गाड़ियां ऐसी हैं, जो पिछले 5 सालों में HSRP के बिना सड़कों पर घूम रहीं हैं। 2019 से पहले रजिस्टर्ड हुए 2 करोड़ 10 लाख पुरानी गाड़ियों के लिए राज्य सरकार ने HSRP लगाना जरूरी कर दिया था।
यह भी पढ़ें- NSC vs FDs: ब्याज दर से लेकर टैक्स में छूट तक, निवेश के लिए क्या है सबसे बेहतर विकल्प?
कितना कटेगा चालान?
महाराष्ट्र के नए ट्रैफिक नियमों की मानें तो 30 अप्रैल से पहले सभी गाड़ियों में HSRP लगाना अनिवार्य है। ऐसे में आदेशों का पालन न करने वाली गाड़ियों का चालान कट सकता है। ट्रैफिक नियमों के अनुसार HSRP न लगवाने पर 500-1000 रुपए तक का चालान काटा जा सकता है।
3 कंपनियों को मिली जिम्मेदारी
आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में कुल 1.15 करोड़ रजिस्टर्ड वाहनों में से 1 करोड़ 05 लाख वाहनों में HSRP है। जब कि 9.98 लाख वाहन HSRP के बिना सड़कों पर रफ्तार भर रहे हैं। महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त ने RTO को ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पुरानी गाड़ियों पर HSRP लगाने का काम दिसंबर 2024 से ही शुरू हो गया है। परिवहन विभाग ने 3 कंपनियों को HSRP लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
कैसे करें अप्लाई?
HSRP के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है। नीचे दिए गए 5 स्टेप्स को फॉलो करके आप HSRP बनवा सकते हैं।
1. महाराष्ट्र परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://transport.maharashtra.gov.in/ पर जाएं।
2. HSRP के विकल्प पर क्लिक करें
3. HSRP Online Booking पर जाएं और ऑफिस चुनने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
4. अब आपको ऑर्डर नाउ, री शेड्यूल अप्वॉइंटमेंट, HSRP स्टेटस, रीप्रिंट इनवॉयस, और कस्टमर सपोर्ट का विकल्प मिलेगा।
5. HSRP बनवाने के लिए आप ऑर्डर नाउ पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 2024 में महिलाओं ने कर्ज लेने में पुरुषों को पछाड़ा, रिपोर्ट में खुलासा
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
20 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
21 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
23 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines