Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो रही हैं। हाल ही पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। अब अजित पवार गुट के एक एनसीपी नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस के 7 और राकांपा-शरदचंद्र पवार के दो विधायक एनडीए में शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस के सात और शरद पवार गुट के 2 विधायक संपर्क में
एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- “कांग्रेस के सात विधायक हमारे संपर्क में हैं। साथ ही शरद पवार गुट के 2 विधायक भी महायुति में शामिल होना चाहते हैं। कल ही एक विधायक मिलने आए थे। हालांकि मैं उनका नाम नहीं बता सकता। मिटकरी ने कहा- कई नेता अजित पवार के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। मिटकरी ने आगे दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले कई विधायक गठबंधन में शामिल होने वाले हैं।”
‘कोई न कोई बड़ा नेता जरूर आएगा’
मिटकरी ने आगे ये भी दावा किया कि कांग्रेस और राकांपा-शरदचंद्र पवार से कोई न कोई बड़ा नेता जरूर आएगा। हालांकि जब उनसे नाम पूछा गया तो वे सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि बस इंतजार कीजिए। आपको सबकुछ जल्द ही पता चल जाएगा।
कौन हैं अमोल मिटकरी?
अमोल मिटकरी महाराष्ट्र में विधान परिषद के सदस्य यानी एमएलसी हैं। वह अजित पवार गुट में शामिल हैं। अमोल विधायक बनने से पहले जिला परिषद सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं।
पहले भी लग चुके हैं झटके
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और शरद पवार गुट को ये बड़ा झटका साबित होगा। बता दें कि महाअघाड़ी को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। अशोक चव्हाण से पहले मिलिंद देवड़ा शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। देवड़ा ने कांग्रेस से 55 साल पुराना नाता तोड़ दिया था।
15 विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर
कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले करीब 15 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ देंगे। कहा ये भी जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के कई नेताओं का समर्थन प्राप्त है। कई विधायक उनके प्रति वफादार हैं। जो जल्द ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं।
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस और AAP के गठबंधन में कहां फंसा पेंच?
सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है एनसीपी का मामला
आपको बता दें कि 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी करार दिया है। जबकि शरद पवार की पार्टी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार नाम दिया गया है। फिलहाल असली नाम की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ का नाम देने का चुनाव आयोग का आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी में किन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? देखें पूरी List
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines