हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं पागल इंसान हूं, घर में आग लगाने से भी नहीं चूकूंगा', संजय राउत पर क्यों भड़के महाराष्ट्र के मंत्री?

महाराष्ट्र में एक होटल डील को लेकर मंत्री संजय शिरसाठ और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत आमने-सामने आ गए हैं। संजय राउत के आरोपों पर भड़के शिरसाठ ने तीखी प्रतिक्रिया दी और धमकाते हुए कहा, “संजय राउत , मैं थोड़ा पागल इंसान हूं, घर में आग लगाने से भी नहीं चूकूंगा।” पढ़ें मुंबई से विनोद जगदाले की रिपोर्ट।

विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राऊत और मंत्री संजय शिरसाठ (फोटो सोर्स- ANI)

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत पर सीधा निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ ने ऑन कैमरा धमकी दी है। शिरसाठ ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा, “संजय राउत , मैं थोड़ा पागल इंसान हूं, घर में आग लगाने से भी नहीं चूकूंगा।”

यह बयान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) के एक होटल डील को लेकर सामने आया है। दरअसल, मंत्री शिरसाठ के बेटे सिद्धांत शिरसाठ ने ‘विट्स’ नामक होटल की खरीदारी के लिए टेंडर भरा है। इस पर संजय राउत ने आरोप लगाया कि होटल की वास्तविक कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है, लेकिन इसे बेहद कम दाम में मंत्री के बेटे को बेचा जा रहा है जो नियमों के खिलाफ है।

राऊत ने सवाल उठाया कि जब होटल की वैल्यू 100 करोड़ से अधिक है, तो यह डील 68 करोड़ में कैसे हो रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के प्रभाव में कीमतें घटाई गईं और पूछा कि मंत्री के बेटे के पास इतनी बड़ी रकम आई कहां से?

विज्ञापन

शिरसाठ का पलटवार: “8वीं नीलामी में मिला मौका”

इन आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री संजय शिरसाठ ने कहा, “इस होटल की पहले 7 बार नीलामी हुई, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। आठवीं बार मेरे बेटे और उसके दोस्त ने टेंडर भरा और जरूरी रकम भी जमा की। होटल खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी है और यह डील 68 करोड़ की है, 100 करोड़ की नहीं। आरोप लगाने से पहले तथ्य समझो।”

‘मराठी युवक को गिराने की कोशिश’

सिर्फ सफाई ही नहीं, मंत्री ने राऊत को सीधा संदेश देते हुए कहा, “कल मेरा बेटा इस डील से बाहर निकल रहा है। एक मराठी युवक बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आपने उसे रोक दिया।”

विज्ञापन

राजनीतिक घमासान तेज होने के आसार

शिरसाठ के इस तीखे बयान और धमकी के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गई है। शिवसेना (यूबीटी) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस विवाद ने सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव की नई लकीर खींच दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola