Manora MLA Hostel: महाराष्ट्र के विधानसभा के 288 विधायक और विधान परिषद के 78 विधायकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार 1270 रुपये खर्च कर मुंबई के नरीमन पॉइंट इलाके में आलीशान एमएलए हॉस्टल बनाने जा रही है। इस हॉस्टल का नाम मनोरा विधायक निवास है। पहले महाराष्ट्र के विधायकों के लिए मैजेस्टिक, आकाशवाणी और मनोरा यह तीन एमएलए हॉस्टल थे। लेकिन महज 26 साल में मनोरा एमएलए हॉस्टल जर्जर हो गया। फिर उसे गिराकर यहां आलीशान मनोरा एमएलए होस्टल बनाया जाएगा, जिसका गुरुवार को भूमिपूजन किया गया।
उद्धव की सरकार बनने पर रुक गया था काम
1990 में बनाए गए मनोरा एमएलए हॉस्टल में 4 बिल्डिंग थी, लेकिन वो जर्जर होने के बाद उन्हें गिराकर नया एमएलए हॉस्टल बनाने का फैसला फड़नवीस ने लिया और सेंट्रल पीडब्ल्यूडी को काम दिया गया। तब इसकी लागत 853 करोड़ रुपये थी।
महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार चली गई और महाविकास अघाड़ी की सरकार आयी। तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे सेंट्रल पीडब्ल्यूडी को हटाकर टेंडर निकालने का आदेश दिया, लेकिन काम की शुरुआत नहीं हुई। गुरुवार को इस काम का भूमिपूजन सीएम दोनों डिप्टी सीएम और अन्य नेताओं के हाथों किया गया। अब इसका खर्च बढ़कर 1270 करोड़ रुपये बढ़ चुका है। यानी काम में देरी के चलते 417 करोड़ की लागत बढ़ गयी।
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1686984637120499712?s=20
विधायकों को मिलेगा 250 करोड़ किराया भत्ता
मनोरा विधायक निवास गिराए जाने के बाद वहां रहने वाले विधायकों को किराए के तौर पर हर महीना 1 लाख रुपये सरकार दे रही। पिछले 5 साल में करीब 400 करोड़ विधायकों को किराए के रूप में दिये गये हैं। इस नये एमएलए हॉस्टल को बनने के लिये ढाई साल का समय लगेगा। यानी किराए के तौर पर और 250 करोड़ रुपये विधायकों को दिये जाएंगे। बहरहाल यह नया एमएलए हॉस्टल 40 मंजिला होगा। हर विधायकों को 1 हजार स्क्वॉयर फीट का घर मिलेगा। इसमें वह सारी सुविधाए मौजूद रहेंगी, जो एक 7 स्टार होटल में रहेंगी
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में मजाकिया लहजे में बोले धनखड़, कहा- मैं शादीशुदा आदमी हूं, मुझे गुस्सा नहीं आता
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines