Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजीत पवार ने अपनी पार्टी की 50 सीटों के लिए 50 मेनिफेस्टो जारी किया है। बुधवार को घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यह हमारी पार्टी का घोषणा पत्र है। एनसीपी हर सीट के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी कर रही है। अभी पार्टी 50 सीटों के लिए घोषणा पत्र जारी कर रही है, बाकी सीटों के लिए भी जल्दी ही मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रत्येक विधानसभा में पांच साल क्या काम किया और अगले पांच साल में क्या काम करेंगे। इसकी जानकारी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘मैं मोदी-योगी का दुश्मन हूं…’, महाराष्ट्र में गरजे ओवैसी, उद्धव-शरद पर दिया ये बयान
उन्होंने कहा कि एनसीपी इस चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ प्रचार कर रही है। पिछले 5 साल में मैंने अपनी बारामती विधानसभा सीट पर 9 हजार करोड़ से ज्यादा का काम करवाया है। आने वाले पांच सालों में बारामती को स्पोर्ट्स का हब बनाएंगे। इसमें वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स क्लब, बॉक्सिंग, कुश्ती जैसे खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। साथ ही कृषि आधारित 5000 सूक्ष्म और लघु उद्योग शुरू करवाने का काम करेंगे।
अजीत पवार ने कहा कि बारामती एयरपोर्ट को आधुनिक बनाकर रात में भी विमान उतरने लायक बनाएंगे। साथ ही लॉजिस्टिक पार्क बनाएंगे। ताकि बारामती उद्योग का केंद्र बने और लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि हम बारामती को सौर ऊर्जा शहर बनाएंगे।
ये भी पढ़ेंः उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के 5 नेताओं को निकाला, वोटिंग से पहले बागियों पर एक्शन
बता दें कि एनसीपी अजीत पवार महायुती के साथ 59 सीटों पर अलग से चुनाव लड़ रही है। बारामती सीट से अजीत पवार खुद मैदान में हैं और उनके सामने शरद पवार ने अजीत पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे युगेंद्र पवार को चुनावी मैदान में खड़ा किया है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
12 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines