Pune Municipal Corporation Election 2025: महाराष्ट्र की राजनीति में नई खिचड़ी पक रही है, जिसके चलते ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र में बड़ा उलट फेर हो सकता है. मिली जानकारी के अनुसार, सत्ताधारी महायुति गठबंधन में शामिल NCP के नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार पुणे नगर निगम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस से गठबंधन कर सकते हैं.
वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने खुद ही कांग्रेस नेता सतेज पाटिल से फोन पर बातचीत की है. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान अजित पवार ने गठबंधन को लेकर चर्चा के लिए एक प्रस्ताव भी रखा है. वहीं, सतेज पाटिल ने कहा कि ‘इस मुद्दे पर पार्टी से बात करनी होगी, क्योंकि कांग्रेस पुणे नगर निगम में सीट हिस्सेदारी चाहती है.’
सूत्रों की मानें तो NCP और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना कम ही है लेकिन बड़ी बात ये है कि खुद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ये पहल की है.
पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, रविवार रात को अजित पवार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेज पाटिल से फोन कर पुणे महानगरपालिका चुनाव में तालमेल की संभावना को लेकर चर्चा की.
यह भी पढ़ें- Maharashtra Local Body Election Result: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की सुनामी! शिवसेना-NCP को कड़ी चुनौती
पुणे महानगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रही है. कांग्रेस अजित पवार के साथ आगे की रणनीति के बाद होने वाले नफा नुकसान को लेकर भी चर्चा कर रही है. वहीं, दूसरी ओर अपने MVA सहयोगियों के साथ आगे की रणनीति को लेकर भी कांग्रेस बिल्कुल सतर्क है.
सूत्रों का यह भी कहना है कि यह गठबंधन इतना आसान नहीं है क्योंकि कांग्रेस 165 सदस्यीय पुणे नगर निगम में कम सीटों पर समझौते के पक्ष में नहीं है. कांग्रेस का तर्क है कि पुणे लोकसभा सीट पहले से ही पार्टी के हिस्से में है और मैदान में खड़े रहने के लिए उसे नगर निगम चुनाव में भी अपनी अच्छी पकड़ चाहिए.
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
18 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
18 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines