Mumbai: ‘मैं सावरकर नहीं’ वाले राहुल गांधी के बयान को लेकर एक नई सियासत शुरू हो गई है। शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने वीर सावरकर का आपमान किया है। उन्हें एक दिन जेल में बितानी चाहिए। तब वे सावरकर के बलिदान को समझेंगे।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग राहुल की इस बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हें यहां घूमने भी नहीं देंगे। सावरकर न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श हैं। राहुल गांधी ने उन्हें बदनाम किया है।
राहुल ने पूरे ओबीसी समाज को दी गाली
सीएम शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि उनके उपनाम और जाति को भी गाली दी है। उन्होंने समस्त ओबीसी समाज का अपमान किया है। प्रधानमंत्री इस देश के लिए लगातार काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ बोलने का अधिकार राहुल गांधी को नहीं है।
लालू हुए अयोग्य, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था?
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल से पहले भी कई जनप्रतिनिधि अयोग्य ठहराए गए हैं। उन्होंने अयोग्यता के खिलाफ अध्यादेश को फाड़ दिया था। उस समय लोकतंत्र खतरे में नहीं था? लालू यादव को भी अयोध्या घोषित किया गया था, लेकिन तब तो कुछ ऐसा-वैसा नहीं हुआ था। क्या तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था।
राहुल ने कहा था- मैं सावरकर नहीं हूं
राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि यह पूरा ड्रामा है, जो प्रधान मंत्री को एक साधारण सवाल से बचाने के लिए किया गया है। अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके गए? मैं इन धमकियों, अयोग्यताओं या जेल की सजा से डरने वाला नहीं हूं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने माफी मांगने वाले एक सवाल के सवाल पर कहा- मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी ने माफी नहीं मांगते।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
21 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines