पिछले एक सप्ताह से महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में मंत्रियों के बदलाव की चर्चा ज़ोरों पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद अजीत गुट और शिंदे गुट के कुछ मंत्रियों के पसीने छूट रहे हैं। ये वे मंत्री हैं जिन्होंने अपनी ही सरकार की छवि खराब की है।
किन-किन मंत्रियों पर गिर सकती है गाज?
सबसे पहले पायदान पर हैं अजीत गुट के विधायक और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे, जो हाल ही में विधान परिषद में रमी खेलते हुए पकड़े गए थे। शिंदे गुट के विधायक और मंत्री संजय शिरसाट पर भी गाज गिरने के पूरे आसार हैं। शिरसाट का नोटों के बैग के साथ वीडियो वायरल हुआ था। शिंदे गुट के राज्य मंत्री योगेश कदम के परिवार के नाम पर बार का लाइसेंस पाया गया। इतना ही नहीं, विपक्ष का आरोप है कि बार की आड़ में वहां डांस बार चलाया जा रहा है। शिंदे गुट के मंत्री संजय राठौड़ और भरत गोगावले को लेकर भी शिकायतें सीएम के पास पहुंच चुकी हैं।
‘सामना’ अखबार का दावा: 8 मंत्रियों की होगी छुट्टी
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में दावा किया गया है कि जल्द ही फडणवीस सरकार के 8 मंत्रियों की विकेट गिरने वाली है। ये सभी मंत्री शिंदे और पवार की पार्टी के हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं लेकिन सरकार का रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास है।
यह भी पढ़ें : एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका, अब बिना CM स्वीकृति के पास नहीं होगी नगर विकास की फाइलें
परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा तो घर जाना पड़ेगा, पहले ही किया था अलर्ट
महाराष्ट्र में नई सरकार आने के बाद सीएम और दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी। इसके बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सभी मंत्रियों को बता दिया गया था कि परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहा तो मंत्री पद से हटाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से फडणवीस सरकार की फजीहत इन सहयोगी दलों के मंत्रियों ने की है। ऐसे में बीजेपी के मंत्री भी सीएम से मांग कर रहे हैं कि इन मंत्रियों को रोका जाए।
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
16 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
16 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines