Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र चुनाव 2024 में आज प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के आला नेता जमकर प्रचार में जुटे हैं। इस बीच शरद पवार ने रविवार को अजित पवार को चुनौती देते हुए कहा वो किसी से भी पंगा लें लेकिन मुझसे नहीं। पवार ने समर्थकों से कहा अजित पवार के नेतृत्व में बगावत करने वालों को न केवल हराएं बल्कि उन्हें बुरी तरह हराएं।
शरद पवार अपने उम्मीदवारों के समर्थन में सोलापुर जिले के माधा में रैली करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने दलबदल का एक पुराना किस्सा लोगों को सुनाया। उन्होंनें कहा कि इस वजह से उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद गंवाना पड़ा था। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से सभी को परास्त कर दिया था, जिन्होंने उनके साथ विश्वासघात किया था। शरद पवार ने कहा कि 1980 के चुनाव में उनकी पार्टी से 58 लोगों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद मैं विपक्ष का नेता बन गया। मैं विदेश गया गया तो पता चला कि मुख्यमंत्री अंतुले साहब ने कोई चमत्कार कर दिया है और उसके 58 में से 52 विधायकों ने पाला बदल दिया है।
शरद पवार ने सुनाया किस्सा
शरद पवार ने कहा मैंने उस समय तो कुछ नहीं किया, लेकिन पूरे राज्य में लोगों से संपर्क किया, 3 साल बाद चुनाव हुए, मैंने 52 बागियों के खिलाफ 52 युवा नेताओं को उतारा, सभी 52 बागी नेता चुनाव हार गए। पवार ने आगे कहा कि मैंने अपने अनुभव हैं, जिन लोगों ने विश्वासघात किया, उन्हें उनकी जगह दिखानी चाहिए। उन्हें सिर्फ हराना नहीं हैं, बुरी तरह हराना है। उन्होंने कहा कि वे किसी से भी पंगा ले लें लेकिन मुझसे नहीं।
ये भी पढ़ेंः मतदान से पहले एकनाथ शिंदे का चौंकाने वाला बयान, बोले- मैं CM की रेस में नहीं
बारामती सबसे हाॅट सीट
बता दें कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने जुलाई 2023 बागी रुख अख्तियार करते हुए अपने समर्थक विधायकों के साथ पाला बदल लिया। इसके बाद चुनाव आयोग ने भी फैसला अजित पवार के समर्थन में सुनाया। इसके बाद शरद पवार को तुरही बजाता हुआ आदमी का नया चुनाव चिन्ह दिया गया। बता दें कि प्रदेश में बारामती सबसे बड़ी हाॅट सीटों में से एक हैं। यहां अजित पवार का मुकाबला उनके भतीजे युगेंद्र पवार से हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘मुझ पर थूका…अश्लील इशारे-कमेंट किए’, नवनीत राणा ने सुनाई हमले की आपबीती
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
23 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines