Maharashtra News: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी विभागों को 100 दिन के काम का टारगेट दिया है। यह टारगेट सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों पर भी लागू होता है। लगता है कि फडणवीस सरकार के मंत्रियों ने इस टारगेट को दिल पर ले लिया है। दरअसल महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट की बेटी हर्षदा खुद उनके चुनाव क्षेत्र छत्रपति संभाजी नगर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंच गईं। इस दौरान उनके साथ सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) के अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर आप का कब खत्म होगा ‘वनवास’? कांग्रेस और बीजेपी लगा चुकी हैं हैट्रिक
संजय शिरसाट पिछली सरकार में मंत्री बनने से वंचित रह गए थे। इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें सिडको का अध्यक्ष बनाया था। इस बार चुनाव जीतकर मंत्री बने और उनके पास सिडको का चेयरमैन पद भी बरकरार है। न केवल मंत्री की लाडली बेटी सरकारी लाव-लश्कर के साथ पापा के चुनाव क्षेत्र में जारी सिडको के कामों का जायजा लेने पहुंचीं, बल्कि फेसबुक पर पोस्ट भी डाली। फेसबुक पोस्ट में लिखा कि छत्रपति संभाजी नगर पश्चिम चुनाव क्षेत्र के गोलवाड़ी तीसगांव वड़गांव इलाके में सिडको के विकास कार्यों का निरीक्षण उन्होंने किया है।
तीसरी बार विधायक बने हैं शिरसाट
पोस्ट वायरल होने के बाद पापा की लाडली ने फेसबुक से इसे हटा दिया। ऐसे में अब सवाल उठता है कि सिडको अध्यक्ष पापा के होने के बावजूद बेटी ने कौन से अधिकारों के तहत सरकारी अधिकारियों को तलब कर विकास कार्यों का जायजा लिया। संजय शिरसाट शिवसेना (शिंदे) के प्रवक्ता के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में कितनी सीटों पर निर्णायक हैं जाट? केजरीवाल के OBC कार्ड खेलने के पीछे की रणनीति
इस बार उन्होंने लगातार तीसरी बार छत्रपति संभाजी नगर पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव जीता है, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें सामाजिक न्याय जैसा अहम मंत्रालय दिया है। इस पूरे मामले को लेकर हर्षदा शिरसाट से न्यूज24 ने बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आवाज नहीं आने की बात कहकर फोन काट दिया। इतना जरूर कहा कि आपसे संपर्क किया जाएगा।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines