Maharashtra Mahayuti Leaders Controversy: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार का रविवार को विस्तार हुआ। 30 से ज्यादा नेताओं ने कैबिनैट और राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली, लेकिन कैबिनेट के गठन के बाद सोमवार को महायुति के नेताओं में नाराजगी देखने को मिली। सरकार में जगह नहीं मिलने से कई नेता नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पहले अजीत पवार की NCP के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुंगटीवार ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के तानाजी सावंत ने मौन रखकर अपनी नाराजगी दर्शाई। शिवसेना के ही राजेंद्र गावित और विजय शिवतारे ने नाराजगी जताई है तो भाजपा के संजय कूटे ने भावुक पोस्ट लिखकर अपनी भावनाओं को जाहिर किया।
यह भी पढ़ें:बीजेपी के मंत्री ने बढ़ाई एकनाथ शिंदे की मुश्किल! दोनों के बीच है कांटे की टक्कर
सुधीर मुनगंटीवार औ डॉ संजय कुटे ने क्या लिखा?
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुंगटीवार ने बताया कि उन्हें 14 दिसंबर की शाम को बताया गया कि आपका नाम मंत्रियों की लिस्ट में है, लेकिन सेंट्रल से 3-4 नाम हटाए जा सकते हैं। सुधीर ने अपनी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जिनका बेटा हमारी पार्टी के लिए चुनाव लड़ा, उन्हें मंत्री बनाया गया। मंत्री गणेश नाईक का नाम न लेते हुए मुंगटीवार हमलावर नज़र आए। उधर फडणवीस के करीबी होकर भी मंत्री न बनाए जाने से नाराज डॉ संजय कूटे भी नाराज नज़र आए और उन्होंने अपने दिल का दर्द एक फेसबुक पोस्ट लिखकर बयां कर दिया।
यह भी पढ़ें:‘भुला दिया, फेंक दिया; क्या फर्क पड़ता है…’, मंत्री न बनाने से नाराज छगन भुजबल का छलका दर्द
छगन भुजबल ने राज्यसभा का ऑफर ठुकराया
वहीं मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज अजीत पवार की NCP के कद्दावर नेता छगन भुजबल ने सोमवार को विधानसभा का कामकाज छोड़कर सीधे नासिक का रूख किया। उन्होंने कहा कि अगले 2 दिन में एक बड़ी रैली करके छगन भुजबल अपने आगे की रणनीति तय करेंगे। नाराज भुजबल को पार्टी ने मनाने की काफी कोशिश की। उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने का ऑफर दिया, लेकिन भुजबल ने इस ऑफर को ठुकराते हुए कहा कि राज्यसभा पहले ही मांगी थी। अब विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा जाने का फैसला लेता हूं तो अपने वोटर्स के साथ अन्याय होगा।
यह भी पढ़ें:17 OBC, 16 मराठा; सतारा से 4 मंत्री… फडणवीस कैबिनेट में कैसे क्षेत्रीय और जातीय समीकरण?
गावित सावंत और शिवतारे ने तलवारें खींची
पालघर से विधायक राजेन्द्र गावित ने कहा कि आदिवासी लोग फ़ोन करके पूछ रहे हैं कि आदिवासियों की ज़रूरत आपकी पार्टी को है या नहीं। शिवसेना विधायक विजय शिवतारे ने कहा कि मंत्री नहीं बनाया गया, कोई बात नहीं लेकिन हमारे साथ किए गए बर्ताव का बुरा लगा। तीनों नेता मिलने को भी तैयार नहीं थे। शिवतारे ने कहा कि ढाई साल के बाद मंत्री बनाया जाता है तो भी मंत्री नहीं बनूंगा। शिवसेना के तानाजी सावंत ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से चुनावी चिह्न धनुषबाण को हटा दिया और उस जगह बालासाहब ठाकरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा शिवसैनिक।
यह भी पढ़ें:12 मंत्रियों की छुट्टी, 25 नए चेहरों पर दांव; शिंदे कैबिनेट से देवेंद्र फडणवीस का मंत्रिमंडल कितना अलग?
भोंडेकर का इस्तीफा
भंडारा से एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज होकर पार्टी के उपनेता पद और विदर्भ समन्वयक पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
8 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines