Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है। करीब दो सप्ताह तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। खबर है कि मंत्रियों के पोर्टफोलियो का विवाद सुलझ गया है और राजभवन को इससे संबंधित लिस्ट मंजूरी के लिए भेज दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गुट को वित्त मंत्रालय समेत 6 विभाग दिए जा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार गुट को वित्त और योजना, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, सहकारी समितियां, महिला और बाल विकास, कृषि, राहत और पुनर्वास और चिकित्सा शिक्षा विभाग मिल सकता है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुष्टि की कि पोर्टफोलियो वितरण की सूची राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेज दी गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी लिस्ट के साथ पहुंचे राजभवन
पोर्टफोलियो बंटवारे की लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारी आज राज्यपाल के आधिकारिक निवास राजभवन पहुंचे। राज्यपाल की ओर से अनुमोदित होने के बाद सूची को आगे की कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव को भेज दिया जाएगा। बता दें कि 2 जुलाई को महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार समेत एनसीपी के आठ विधायकों को शपथ दिलाई गई थी।
पवार और शिंदे गुट के बीच गतिरोध बना पोर्टफोलियो बंटवारे में देरी का कारण
सत्तारूढ़ शिव सेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन में शामिल राकांपा नेताओं के शामिल होने के बाद से मंत्रियों के बीच विभागों के आवंटन को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी। अजित पवार खेमे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच गतिरोध के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में कई हफ्तों की देरी हुई।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा से नौ, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से नौ और राकांपा से नौ मंत्री हैं। इसमें अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines